Breaking NewsUTTAR PRADESH

देव दीपावली पर काशी विश्वनाथ मंदिर में तीन दीपक ज’लाएंगे PM मोदी, ये है पूरा शेड्यूल

नई दिल्ली. आज कार्तिक पूर्णिमा है और इसे देवताओं की दीपावली (Dev Dipawali) के तौर पर मनाया जाता है. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी (Varanasi) जा रहे हैं. देव दीपावली के मौके पर गंगा के 84 घाटों पर लगभग 15 लाख दीए जलाए जाएंगे. इस दौरान देश की खुशहाली के लिए काशी विश्वनाथ मंदिर (Kashi Vishwanath) में तीन दीपक भी जलाएंगे. कोरोना काल में पीएम मोदी का यह पहला वाराणसी दौरा है. मोदी क्रूज पर बैठकर गंगा घाटों की दिव्य छटा का भी आनंद लेंगे.

पीएम मोदी के कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल

>>पीएमओ ने प्रधानमंत्री मोदी के बनारस दौरे का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी कर दिया है. पीएम मोदी दोपहर 2 बजे के बाद विशेष विमान से वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचेंगे. एयरपोर्ट पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) उनका स्वागत करेंगे.

>>इसके बाद मोदी राजा तालाब के पास खुजरी में नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया की तरफ से लगभग 2447 करोड़ की लागत से तैयार सिक्स लेन हाईवे का लोकार्पण करेंगे.

>>लोकार्पण के बाद पीएम मोदी सेना के हेलीकॉप्टर से गंगापार सूजाबाद पहुंचेंगे. इसके बाद विश्वनाथ मंदिर के दर्शन पूजन के बाद पीएम विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर का अवलोकन करेंगे.


>>इसके बाद राजाघाट पर दीपदान के बाद पीएम जनसभा को संबोधित करेंगे. इसके बाद नरेंद्र मोदी गंगा नदी पर मौजूद क्रूज के जरिए दीयों से सजे गंगा घाट की भव्यता को निहारेंगे.

>>यहां से पीएम मोदी सारनाथ के लिए प्रस्थान करेंगे. सारनाथ पहुंचकर पीएम मोदी महात्मा बुद्ध के जीवन पर आधारित लाइट एंड साउंड शो को देखेंगे.

>>विभिन्‍न कार्यक्रमों में हिस्‍सा लेने के बाद रात 8.50 बजे दिल्‍ली वापस लौट जाएंगे.

वाराणसी-प्रयागराज सिक्स लेन का लोकार्पण
पीएम मोदी मिर्जापुर के खजुरी में एनएच-19 वाराणसी-प्रयागराज सिक्‍स लेन परियोजना का पीएम मोदी लोकार्पण करने वाले हैं. इसके बाद मोदी बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित भी करेंगे. प्रधानमंत्री की खजूरी में जनसभा में पांच हजार लोग शामिल होंगे. सभा के लिए बने विशाल पंडाल में कोरोना संक्रमण को देखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग के मद्देनजर दो-दो गज की दूरी पर कुर्सियां लगाई गई है. पीएम मोदी के साथ मंच पर केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और सीएम योगी भी मौजूद रहेंगे.

सुरक्षा के कड़े इंतजाम
प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर यहां सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है. जमीन से आसमान तक सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं. जमीन पर सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, आईटीबीपी के साथ सीओ स्तर के अधिकारी, इंस्पेक्टर और सब-इंस्पेक्टर के साथ पुलिसकर्मियों का बड़ा दस्ता चप्पे-चप्पे पर नजर रखेगा. इसके साथ ही सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन के जरिए भी सुरक्षा पर नजर रखी जाएगी.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.