BIHARBreaking NewsSTATE

तेजस्वी ने नीतीश को बताया ‘महाजंगलराज के महाराजा’, बोले- बिहार में लॉ एंड आर्डर खत्म, अप’राधियों की बहार

PATNA :  गोपालगंज में दिनद’हाड़े डबल म’र्डर और राजधानी पटना में स’रेआम बीच सड़क पर महिला की ह’त्या के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार के मुखिया नीतीश कुमार के ऊपर ह’मला बोला है. तेजस्वी यादव ने सुशासन बाबू को ‘महाजंगलराज के महाराजा’ करार दिया है. तेजस्वी ने ट्वीट कर राज्य के अंदर लॉ एंड आर्डर की व्यवस्था पर सवाल खड़ा किया है.

बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर लिखा कि बिहार में लॉ एंड आर्डर की व्यवस्था चरमरा गई है. राज्य के अंदर अब अपरा’धियों की बहार है. बेखौ’फ क्रि’मिनल गो’लियों की बौछार कर रहे हैं. सूबे में व्यवसायियों पर कहर के साथ ही महाजंगलराज का हा’हाकार है. चारो तरफ अराजक और ड’रावना माहौल बन गया है.

तेजस्वी ने अ’पराध को लेकर बिहार में डबल इंजन वाली एनडीए सरकार को लेकर भी तंज कसा है. उन्होंने लिखा है कि “बिहार में विधि व्यवस्था समाप्त हो चुकी है. डबल इंजन ट्रेन में बैठे मुख्‍यमंत्री सुस्त,ला’चार,बे’बस और असहाय है. महाजंगलराज के महाराजा मौन क्यों है ?”

आपको बता दें कि बिहार में बि’गड़ी हुई कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के आलाधिकारियों के साथ मीटिंग की थी. उन्होंने लॉ एंड आर्डर को लेकर हो रही किरकिरी के बीच नीतीश कुमार एक्शन में दिखे थे. हाई लेवल मीटिंग में मुख्य सचिव और गृह सचिव के साथ साथ डीजीपी से लेकर पुलिस के तमाम बड़े अधिकारी तलब किये गये. पहले उनसे पूछा गया कि आखिरकार क्यों अ’पराधी बेलगाम होते जा रहे हैं. इसके बाद नीतीश कुमार ने पुलिसकर्मियों के लिए आदेश जारी किये.

इस अहम बैठक में मुख्यमंत्री ने ये भी कहा कि किसी तरह का पुलिसकर्मियों की किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. जो लापरवाह होंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी. आपको बता दें कि मुख्यमंत्री ने बैठक में जो आदेश दिये वो कमोबेश वही हैं, जो उन्होंने 2005 में सत्ता संभालने के समय जारी किये थे. 2005 से लेकर 2020 तक नीतीश ने लॉ एंड आर्डर पर दर्जनों बैठक की होगी, सभी बैठकों में लगभग यही बातें कही गयीं. सवाल ये उठ रहा है कि मुख्यमंत्री को एक ही बात बार-बार क्यों दुहरानी पड़ रही है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.