Breaking NewsGadgetsTECHNOLOGY

रास्ता बताएगा और प्र’दूषण से भी बचाएगा यह हेलमेट, कीमत मात्र इतना, जानें…

अभी तक हेलमेट को सुरक्षा के दृष्टिकोण से ही प्रयोग किया जाता रहा है, लेकिन अब समय बदल चुका है। अब यह सिर की सुरक्षा के अलावा आपको प्रदू’षण से भी बचाएगा। इसके अलावा नैविगेट कर आपको रास्ता भी बताएगा। जी हां स्मार्ट हेलमेट के अलावा ऐसे हेलमेट भी बनाए जा चुके हैं जो प्र’दूषण से आपका ब’चाव करेंगे। इनमें से कुछ बाजार में दस्तक भी दे चुके हैं। जानिए ऐसे ही कुछ हेलमेट के बारे में।देश में लगातार बढ़ रहे वायु प्रदू’षण को देखते हुए एयर प्यूरीफायर लगे हेलमेट को बाजार में लॉन्च किया गया है। मैवोक्स हेलमेट की तरफ से एक खास तरह के हेलमेट एफएक्स 30 मैक्स मोनो और एफएक्स 30 मैक्स ग्रैफिकल हेलमेट लॉन्च किए गए हैं।

कंपनी के मुताबिक यह हेलमेट भारतीय मानकों के साथ ही यूरोपियन सुरक्षा मानकों पर भी खरे उतरते हैं।अपने इन हेलमेट को लेकर कंपनी ने यह भी दावा किया है कि यह 93 फीसदी तक प्रदू’षण रोकने में सक्षम हैं। कंपनी ने मोनो की कीमत 2565 रुपए और ग्रैफिकल की कीमत 2999 रुपए रखी है। इनकी ब्रिक्री शुरू हो चुकी है फिलहाल यह हेलमेट फ्लिपकार्ट और अमेजन पर खरीदे जा सकते हैं। इन हेलमेट में एक्टिवेटेड कार्बन एयर फिल्टर मौजूद हैं। ये एक्टिवेटेड चारकोल हवा में मौजूद नुक’सानदायक एयरबॉर्न पार्टिकल्स पीएम 2.5 और पीएम 10 केमिकल और गैस को सोख लेते हैं। इसके बाद यह दोबारा उन्हें वातावरण में वापस नहीं जाने देते। एक्टिवेटेड कार्बन और एयर फिल्टर को निकालकर साफ भी किया जा सकता है।लास वेगास 2019 के कंज्यूमर ट्रेड शो में ‘एरगॉन ट्रांसफॉर्म’ ने काफी एडवांस सिस्टम पेश किया है।

यह हेड्स-अप डिस्प्ले सिस्टम है जो बाइक सवार को जरूरी राइडिंग इन्फर्मेशन देता है जिससे उसे अपने स्मार्टफोन के नैविगेशन को देखने की जरूरत नहीं होती और पूरा ध्यान सड़क पर रहता है। इसे किसी भी हेलमेट में लगाया जा सकता है। इसी कंपनी ने ड्यूल कैमरा स्मार्ट हेलमेट अटैचमेंट भी पेश किया, जो दुनिया का पहला है। हैंडलबार पर रिमोट कंट्रोल है और डैश कैम के साथ रिअर व्यू कैमरे को कंट्रोल करता है। ‘रीवू एमएसएक्स1’ भले ही स्मार्ट हेलमेट नहीं है, लेकिन यह काफी समझदार है। इसमें एक मिरर सिस्टम लगा है जो राइडर को पीछे का आभास देता है। इसमें ना तो कोई चार्जिंग है और ना ही कोई बैटरी है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.