Breaking NewsNational

कार्तिक पूर्णिमा के दिन करें ये शुभ काम, सभी प’रेशानियां होंगी दूर

कार्तिक शुक्ल की पूर्णिमा इसबार 30 नवंबर को मनाई जाएगी। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस दिन कार्तिक मास समाप्त हो रहा है। कार्तिक पूर्णिमा पर ही गुरु नानक जयंती भी मनाई जाएगी। 

कार्तिक पूर्णिमा के दिन नदियों में स्नान करने के परंपरा भी है। मान्यता है कि इस दिन शुभ मुहूर्त में भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने से सभी परे’शानियां दूर हो जाती हैं। इसके साथ ही धन की कमी भी दूर होती है। 

पौराणिक कथाओं के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा के दिन देवता दिवाली का पर्व मनाते हैं इसीलिए इसे ‘देव दिवाली’ कहा जाता है। भगवान शिव ने त्रिपुरासुर नाम के तीन असुर भाइयों के वध किया था, जिसके उपलक्ष्य में यह कार्तिक पूर्णिमा का पूर्व इतना हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। 

इस दिन करेंगे ये काम तो मिलेगा फल

1. कार्तिक पूर्णिमा पर पर स्नान, दीपदान, पूजा, आरती, हवन और दान का बहुत महत्व है। 

2. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। शुभ मुहूर्त में हमें सत्यनारायण कथा का पाठ करना चाहिए।

3. देव दिवाली के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करना चाहिए। पानी में गंगा जल मिलाकर स्नान करने के बाद सूर्यदेव का ध्यान करते हुए उन्हें जल चढ़ाना चाहिए

4. ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करना चाहिए। शिवजी का ध्यान करते हुए मां पार्वती, कार्तिकेय, गणेशजी और नंदी की भी आराधना करनी चाहिए।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.