भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की केंद्रीय चुनाव समिति ने बिहार में होने वाले आगामी राज्यसभा उपचुनाव-2020 के लिए सुशील कुमार मोदी को उम्मीदवार बनाया है. यह जानकारी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने दी है.
ये सीट रामविलास पासवान के निधन के बाद खाली हुई थी. हाल ही में एलजेपी के बिहार चुनाव में अलग लड़ने के बाद बीजेपी ने उसे साइड लाइन कर दिया है. अगर ऐसा नहीं होता तो ये सीट एलजेपी के खाते में जानी चाहिए थी.
इधर, बीजेपी सुशील कुमार मोदी का कद बढ़ाने की तैयारी में है. सुशील मोदी अब राज्यसभा के रास्ते केंद्र में जा सकते हैं, जहां उन्हें बड़ी जिम्मेदारी देने की चर्चाएं हैं.




Leave a Reply