BIHARBreaking NewsSTATE

ट्रेड यूनियंस का भारत बंद: बिहार के वैशाली में भैंसों के साथ सड़क पर उतरे RJD कार्यकर्ता

पटना. केंद्रीय ट्रेड यूनियन (Trade Union Strike) के आह्वान पर गुरुवार को आयोजित एक दिवसीय हड़ताल का असर बिहार में दिखने लगा है. हड़ताल का असर पटना (Patna) समेत राज्य के अन्य इलाकों के बैंक, बीएसएनएल, आयकर कार्यालय पर भी पड़ेगा. इस हड़’ताल में स्टेट बैंक और प्राइवेट बैंकों की शाखाओं को छोड़कर तमाम व्यावसायिक बैंक, ग्रामीण बैंक और कोऑपरेटिव बैंकों के ज्यादातर कर्मचारी शामिल हो रहे हैं.

गुरुवार की सुबह पटना से सटे वैशाली जिले में भी ट्रेड यूनियन की हड़ताल का व्यापक असर दिखने लगा है. जिले के भगवानपुर में केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के भारत बंद के समर्थन में राजद कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतर कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान राजद कार्यकर्ता एनएच 22 पर मवेशियों के साथ प्रदर्शन करते नजर आए. वहीं सड़क पर आगजनी की और एनएच 22 को जाम कर दिया. प्रद’र्शनकारी लगातार सरकार विरोधी नारे लगा रहे थे.

सड़क जाम के चलते हाजीपुर-मुजफ़्फरपुर मार्ग पर वाहनों का परिचालन ठप हो गया. प्रदर्शनकारियों के सड़क पर जमा होने की वजह से दोनों तरफ गाड़ियों की कतार दिखने लगी. इस दौरान पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सड़क पर दीपक जलाए और केंद्र सरकार के महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और महिला अत्याचार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की.

Loading video

आपको बता दें कि ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर आज बुलाई गई इस देशव्‍यापी हड़ताल में 10 केंद्रीय श्रमिक संगठनों और राज्यों के कर्मचारी संगठन समेत संगठित और असंगठित क्षेत्र के संगठनों के शामिल हैं. पूरे देश में इस बंद को सफल बनाने के लिए श्रमिक और अन्‍य कर्मचारी संगठन लगातार तैयारी कर रहे थे. बिहार के अलावा देश के कई अन्य राज्यों में भी श्रमिक संगठन हड़ताल पर हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.