BIHARBreaking NewsSTATE

लालू फोन कॉल कां’ड : BJP CBI के सामने ले जाएगी मामला, हेमंत सरकार से का’र्रवाई की मांग

PATNA: बिहार के डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने झारखंड सरकार से लालू प्रसाद पर का’र्रवाई करने की मांग की है. उन्होंने कहा कि लालू ने बीजेपी विधायक ललन पासवान को धम’की दी और कहा कि स्पीकर के चुनाव में वोट मत करना. कॉल झारखंड से आया तो सीएम हेमंत सोरेन इस पर का’र्रवाई करें.

केंद्र से लगाएंगे गुहार

तारकिशोर प्रसाद ने स्पष्ट कर दिया कि अगर हेमंत सोरेन की सरकार लालू प्रसाद पर का’र्रवाई नहीं करती हैं तो वह इस मामले को लेकर केंद्र सरकार से गुहार लगाएंगे. अगर जरूरत पड़ी तो वह सीबीआई से भी जांच की मांग कर सकते हैं.

कानून तोड़ना लालू की आदत

तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि वोटिंग के दौरान दबाव बनाया गया. विधानसभा में वोटों की गिनती कर रहे विधानसभा के कर्मी का नोटबुक छिना गया. तेजस्वी यादव जिस तरीके से लोकतंत्र की दुहाई की बात कर रहे थे. लेकिन इतना वह हताश क्यों हैं. एक तरह वह लोकतंत्र की दुहाई देते हैं तो दूसरी तरह बीजेपी विधायक को कॉल कर लालू प्रसाद धमकी दे रहे हैं. क्या यह सही है. कानून का उल्लंघन करना लालू प्रसाद का रिकॉर्ड रहा है.

पीआईएल दाखिल करेगी बीजेपी

लालू प्रसाद के बीजेपी विधायक को कॉल करने पर बिहार बीजेपी के अध्यक्ष संजय जायवाल ने कहा कि लालू के फोन मामले में भाजपा रांची हाई कोर्ट में पीआईएल दाखिल करेगी. लालू प्रसाद की जमानत पर 27 नवंबर को सुनवाई होने वाली है. यह पीआईएल लालू प्रसाद के लिए परेशानी कर सकती है.

विधायक को किया कॉल

लालू प्रसाद ने सीधे कॉल किया और कहा ‘’जीत के लिए पासवान जी बधाई, विधायक प्रणाम कर रहे हैं. उसके बाद लालू प्रसाद बोल रहे हैं कि सुनो हमलोग तुमको आगे बढ़ाएंगे. कल जो स्पीकर का चुनाव है उसमें साथ दो. कल हमलोग इसको गिरा देंगे. तुम साथ दो. इस पर विधायक कहते हैं कि हम तो पार्टी में हैं सर. इस पर लालू प्रसाद कहते हैं कि तुम गैर हाजिर हो जाओ, बोल देना की कोरोना हुआ है. इसके बाद तो स्पीकर हमारा होगा तो हम देख ही लेंगे.’’

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.