Breaking NewsNational

कांग्रेस नेता अहमद पटेल का नि’धन, PM मोदी ने जताया शो’क, कोरोना पॉजिटिव होने के बाद एक महीने से थे अस्पतला में भर्ती

कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेता अहमद पटेल का नि’धन हो गया है। वह कोरोना पॉजिटिवि होने के बाद करीब एक महीने से अस्पताल में भर्ती थे। गुरुग्राम के अस्पताल में इलाज चल रहा था। बुधवार की सुबह करीब 3.30 उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके बेटे फैजल ने अपने पिता के मौ’त की पुष्टि की। अहमद पटेल  71 वर्ष के थे।

अहमद पटेल के नि’धन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, ‘अहमद पटेल के निधन से दुखी हूं। उन्होंने सार्वजनिक जीवन में कई साल बिताए, समाज की सेवा की। कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने में उनकी भूमिका हमेशा याद की जाएगी। उनके बेटे फैसल से बात की और संवेदना व्यक्त की। अहमद भाई की आ’त्मा को शांति मिले।

अहमद पटेल के बेटे फैजल ने अपने ट्वीट में लिखा, “गहन दुः’ख के साथ मुझे अपने पिता अहमद पटेल के असामयिक नि’धन की घोषणा करने का अ’फसोस है। एक महीने पहले COVID पॉजिटिव पाए जाने के बाद उनका स्वास्थ्य बिग’ड़ गया। कई अंग फेल हो गए। अपने सभी शुभचिंतकों से सामूहिक समारोहों से बचने के लिए COVID -19 नियमों का पालन करने का अनुरोध करता हूं।

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कोषाध्यक्ष रहे अहमद पटेल एक अक्टूबर को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। उन्हें 15 नवंबर को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती कराया गया था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.