BIHARBreaking NewsSTATE

बड़ी खबर: होली तक बिहार का अगला मुख्यमंत्री होंगे तेजस्वी! इन लोगों ने कर दिया दावा

अगले 4 महीने में तेजस्वी यादव बिहार का अगला मुख्यमंत्री होंगे. यह खबर जरा चौंकाने वाली है, लेकिन यह सच है. यह कहना है आरजेडी के विधायकों का. आरजेडी के विधायक व पहली बार शिवहर से चुनाव जीतकर सदन पहुंचे चेतन आनंद ने कहा कि बैलेट पेपर की गिनती में सत्ता पक्ष की ओर से भारी गड़बड़ी की गयी है. जिसको सभी ने देखा है.

उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से लोगों ने आरजेडी को वोट दिया था. लेकिन सत्तापक्ष की ओर से घालमेल कर उसमें उलट फेर कर दिया गया. इस मुद्दे को हम लोग छोड़ने वाले नहीं है. सरकार में अभी से ही जारी खींचतान पर हमारी नजर बाज की तरह बनी हुई है. आने वाले दिनों में तेजस्वी यादव बिहार का अगला मुख्यमंत्री होंगे.

वहीं महुआ से चुनाव जीतकर सदन पहुंचे विधायक मुकेश रोशन ने कहा कि अगले 4 महीने में तेजस्वी यादव को हम लोग बिहार का मुख्यमंत्री बनाने का काम करेंगे. विपक्ष पूरी मजबूती के साथ सरकार के कामों पर ध्यान रखने का काम करेगा. बिहार की जनता ने बदलाव के लिए मतदान किया था. लेकिन इन लोगों ने जनमत का अपहरण कर लिया . होली के पहले तक फिर से तेजस्वी यादव बिहार की सत्ता पर आसीन होंगे. इसके लिए हम लोगों ने तैयारी कर ली है.

उधर आरजेडी के तीसरे विधायक ऋषि यादव ने भी इस बात को दोहराते हुए कहा कि सत्ता पक्ष ने जनमत का अपहरण करने का काम किया. लेकिन हम लोग चुप नहीं बैठने वाले हैं. सड़क से सदन तक पूरा विपक्ष एकजुट होकर संघर्ष करने का काम करेगा. वॉच डॉग की तरह हम लोग सरकार और उसके कार्यों पर नजर गड़ाए हुए हैं. जनता से किए वादे को पूरा होता ना देख हम लोग इंगित करने का काम करेंगे.

बता दें कि 17वीं बिहार विधानसभा सत्र के दौरान सामाजिक दूरी बरतने के लिहाज से सदस्यों का बारी-बारी से शपथ हुआ। सबसे पहले उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, फिर रेणु देवी ने शपथ ली. आपको बता दें कि बिहार के इतिहास में पहली बार प्रदेश में दो उपमुख्यमंत्री बनाए गए हैं. ये दोनों उपमुख्यमंत्री भाजपा के कोटे से हैं.

उप मुख्यमंत्री के शपथ लेने के बाद क्रमश: मंत्री विजय चौधरी, बिजेन्द्र यादव, शीला कुमारी, अमरेन्द्र प्रताप सिंह, डा. रामप्रीत पासवान, जीवेश मिश्रा, रामसूरत राय समेत अन्य सदस्यों ने बारी-बारी से शपथ लिया. प्रोटेम स्पीकर जीतनराम मांझी ने सभी सदस्यों को शपथ दिलायी. 

Input: Livecities

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.