ASSAMBreaking NewsSTATE

असम : पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई का 86 साल की उम्र में नि’धन

86 साल की उम्र पार कर चुके वरिष्ठ कांग्रेस नेता की देखभाल नौ डॉक्टरों की एक टीम कर रही थी। उनकी हालत काफी ना’जुक थी और वह वेंटिलेटर पर थे। गोगोई के अंगों ने भी काम करना बंद कर दिया था। हालांकि उनके दिमाग को कुछ संकेत मिल रहे थे, आंखें चल रही थीं और पेसमेकर लगाए जाने के बाद उनका दिल काम कर रहा थी। इसके अलावा गोगोई के सभी अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। गोगोई का रविवार को छह घंटे तक डायलिसिस हुआ था और यह दोबारा विषाक्त चीजों से भर गया था। उनकी ऐसी हालत नहीं थी कि डायलिसिस दोबारा किया जाए।

3 बार असम के CM रहे हैं गोगोई
असम के तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके 84 साल के गोगोई को दो नवंबर को जीएमसीएच में भर्ती कराया गया था। शनिवार को तबीयत बि’गड़ने के बाद उन्हें शनिवार को वेंटिलेटर पर रखा गया था। गोगोई 25 अगस्त को कोरोना वायरस से सं’क्रमित पाए गए थे और इसके अगले दिन उन्हें जीएमसीएच में भर्ती कराया गया था। इसके बाद 25 अक्टूबर को उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.