BIHARBreaking NewsSTATE

बिहार में ठंड ने दी दस्तक, 24 घंटे के अंदर तापमान में गि’रावट का दौर जारी

बिहार में ठंड ने दस्तक दे दी है. अचानक ही 24 घंटे के भीतर मौसम में बदलाव महसूस किया जा रहा है. बताया जा रहा है कि पश्चिमी बिहार के तापमान में सबसे ज्यादा गिरा’वट दर्ज की जा रही है.

बताया जा रहा है कि पूरे बिहार में आगामी 24 घंटे के दरम्यान रात के तापमान में गिरावट का दौर जारी रहेगा. न्यूनतम तापमान में औसतन तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की गि’रावट दर्ज की गई है. रविवार रात की बात करें तो तापमान सबसे कम गया में 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.

हालांकि नवंबर के अंतिम दिनों या दिसंबर के प्रथम सप्ताह में ठंड एक बार फिर जोर पकड़ेगी. तब रात के तापमान की तरह दिन के तापमान में उल्लेखनीय गिरावट होने के आसार बनेंगे. दिसंबर के प्रथम सप्ताह में अच्छा खासा कोहरा शुरू हो सकता है.

Bihar में Nitish Kumar की सरकार को आज से विधानसभा में घेरने उतरेगा विपक्ष, NDA भी देगी करारा जवाब

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.