दीपक कुमार। गायघाट
गायघाट । जिला पदाधिकारी के निर्देश पर बीडीओ डां विमल कुमार और थानाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार शुक्रवार को प्रखंड के जारंग पूर्वी, लोमा, कमरथु, दहिला पटशर्मा ,बाघाखाल समेत कई छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने छठ घाटों पर मौजूद सुविधाओं का जायजा लिया तथा सुरक्षा की दृष्टि से जरूरी निर्देश दिए। अधिकारियों ने सरकार के द्वारा कोरोना वायरस के मद्देनजर जारी किए गए गाइडलाइन को अमल में लाते हुए छठ महापर्व मनाने को कहा। निरीक्षण के दौरान मुखिया संघ के अध्यक्ष अजय कुमार सिंह समेत कई जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे। घाट पर ग्रामीणों से बातचीत कर तैयारियों की जानकारी ली।जानकारी के अनुसार बता दें कि छठ महापर्व को लेकर स्थानीय प्रतिनिधियों व नागरिकों के साथ शांति समिति की बैठक भी की, जिसमें सरकार के गाइडलाइन से लोगों को अवगत कराया गया तथा कोरोना वायरस से बचाव के लिए उनका शत-प्रतिशत पालन करने की जरूरत पर बल दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि सरकार का गाइडलाइन है कि श्रद्धालु व व्रती छठ घाटों पर पानी में डुबकी न लगाएं। छठ घाटों पर रुकना नहीं है। वहां मेला नहीं लगेगा, सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं होंगे, ठेला आदि पर खाद्य पदार्थों की बिक्री नहीं होगी। छठ घाटों पर प्रसाद का वितरण भी नहीं करना है। लोग अधिकाधिक अपने घरों पर छठ पूजा करें। पूजा समितियों से अपेक्षा है कि वे सरकार के निर्देशों का पूरी तरह से पालन सुनिश्चित कराएंगे। साथ ही पूजा समितियों से यह भी कहा गया है कि वे छठ घाटों पर स्वयंसेवक तैयार रखेंगे तथा पब्लिक ऐड्रेस सिस्टम को दुरुस्त रखना होगा, जिस पर जरूरी निर्देशों व सूचनाओं का प्रसारण सतत जारी रखना है।




Leave a Reply