Breaking NewsENTERTAINMENT/FILM

सलमान खान के ड्राइवर सहित दो स्टाफ कोरोना पॉजिटिव, एक्टर ने खुद को किया आइसोलेट

मुंबई. बॉलीवुड (Bollywood) अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) के ड्र्राइवर और दो स्टाफ की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव (Corona Positive) आई है. ड्राइवर और स्टाफ के बारे में जानकारी मिलने के बाद सलमान खान ने खुद को आइसोलेट कर लिया है. बता दें कि सलमान खान इन दिनों काफी व्यस्त हैं और बिग बॉस-14 को होस्ट कर रहे हैं. ऐसे में सलमान खान आने वाले कुछ एपिसोड में दिखाई देंगे या नहीं इसके बारे में अभी तक जानकारी नहीं मिल सकी है.

जानकारी के मुताबिक सलमान खान की गाड़ी चलाने वाले ड्राइवर की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसके संपर्क में आने वाले अन्य स्टॉफ की भी जांच कराई गई थी. इसके बाद सलमान के स्टाफ में से दो अन्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए. बताया जाता है कि इस खबर के बाद से अभिनेता सलमान खान ने खुद को आइसोलेट कर लिया है.

इस दौरान वह किसी से भी नहीं मिल रहे हैं. बता दें कि लॉकडाउन के बाद से ही शूटिंग पर रोक लगा दी गई थी. बता दें कि महाराष्ट्र में कोरोना के मामले भले ही कम दिखाई दे रहे हों लेकिन संकट अभी टला नहीं है. महाराष्ट्र में इस समय कोरोना केस 17 लाख के आंकड़े को पार कर चुके हैं. महाराष्ट्र में कोरोना के 17 लाख 57 हजार से ज्यादा केस सामने आए हैं और 46 हजार 200 से ज्यादा लोगों की मौ’त हो चुकी है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.