बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान जल्द ही अपने फैंस के लिए द’बंग 3 लेकर आ रहे हैं। फिल्म का ध’माकेदार ट्रेलर देखकर हर किसी को 22 दिसम्बर का बेसब्री से इंतज़ार है। ट्रेलर के बाद फिल्म के ध’माकेदार गाने भी रिलीज़ हो चुके हैं। हाल ही में एक वीडियो सामने आया है जिसमें सलमान अपने हाल ही में रिलीज़ हुए गाने यूं करके में कुछ स्पेशल बच्चों के साथ डांस कर रहे हैं।हाल ही में चुलबुल पांडे उर्फ हमारे सलमान खान ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर की है। इस वीडियो को शेयर करते हुए सलमान लिखते हैं, जयपुर में उमंग के कुछ स्पेशल बच्चों के साथ डांस कर रहे हैं, यूं करके।

इस वीडियो में सलमान काफी खुशी से अपनी फिल्म के गाने यूं करके पर बच्चों के साथ डांस करते नज़र आ रहे हैं। सलमान के साथ इस वीडियो में काका बीना, प्रभू देवा और सोनाक्षी सिन्हा भी नज़र आ रही हैं। सभी बच्चे गाने को एंजॉय करते और गाने की धुन पर थिरकते नज़र आ रहे हैं। इस वीडियो को देखकर पता चल रहा है कि ये गाने यूं करके की शूटिंग के समय ली गई है क्योंकि सलमान और सोनाक्षी अपने गाने के गेटअप में नज़र आ रहे हैं।आपको बता दें कि सलमान खान की फिल्म द’बंग 3 का गाना यूं करके बीते दिन रिलीज़ हो चुका है।

इस गाने को खुद सलमान खान ने अपनी आवाज़ दी है, साथ ही सोनाक्षी की आवाज़ पायल देव की है। इस गाने में सलमान और सोनाक्षी धमाकेदार डांस करते नज़र आ रहे हैं। यूं करके गाने के लिरिक्स दानिश ने दिए हैं और म्यूज़िक साजिद वाजिद ने दी है। इसके अलावा द’बंग 3 के गाने हुड हुड, हबीबी के नैन, नैना लड़े, आवारा और मुन्ना बदनाम हुआ रिलीज़ हो चुके हैं।




Comment here