BIHARBreaking NewsSTATE

गिरिराज ने की सुशील मोदी की हौसला अफजाई, कहा- पद से कोई छोटा-बड़ा नहीं होता

पटना. बिहार की अगली सरकार (Bihar New Government) की रूपरेखा तैयार हो गई है. सोमवार की शाम साढ़े चार बजे नीतीश कुमार (Nitish Kumar) सातवीं बार राज्य की बागडोर संभालेंगे. मगर उपमुख्यमंत्री कौन होगा इसकी तस्वीर अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं है. बीजेपी से जुड़े सूत्रों के अनुसार सुशील मोदी (Sushil Modi) बिहार के अगले डिप्टी सीएम (Bihar Deputy CM) नहीं होंगे. उनकी जगह पहली बार राज्य के दो डिप्टी सीएम बनाने पर गंभीरता से विचार चल रहा है.

केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह ने पार्टी के इस फैसले पर सुशील मोदी की हौसला अफजाई करते हुए ट्वीट किया, ‘आदरणीय सुशील जी आप नेता हैं, उपमुख्यमंत्री का पद आपके पास था, आगे भी आप बीजेपी के नेता रहेंगे, पद से कोई छोटा बड़ा नहीं होता.’

दरअसल रविवार को दिन में पटना में नीतीश कुमार के आवास पर एडीए के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक हुई थी. यहां से खबर निकल कर आई कि सुशील मोदी की जगह बीजेपी के दो विधायक उपमुख्यमंत्री बनाए जा सकते हैं. यह तब और भी पक्का हो गया जब बैठक के बाद सुशील मोदी ने ट्वीट कर तारकिशोर प्रसाद को बीजेपी विधानमंडल का नेता चुने जाने पर बधाई दी.सुशील मोदी ने अपने एक अन्य ट्वीट में कहा कि बीजेपी और संघ परिवार ने मुझे चालीस वर्षों के राजनीतिक जीवन में इतना दिया है कि शायद किसी दूसरे को नहीं मिला होगा. आगे भी जो जिम्मेदारी मिलेगी, उसका निर्वहन करूंगा. कार्यकर्ता का पद तो कोई छीन नहीं सकता. माना जा रहा है कि सुशील मोदी ने इस ट्वीट से माध्यम से अपने दिल का द’र्द बयां किया है.

बिहार: गिरिराज ने की सुशील मोदी की हौसला अफजाई, कहा- पद से कोई छोटा-बड़ा नहीं होता

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.