BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

BREAKING: गायघाट पुलिस को मिली बड़ी सफलता, ट्रक से 147 कार्टन विदेशी श’राब ब’रामद, ट्रक भी ज़’ब्त, चालक, खलासी गि’रफ्तार

दीपक कुमार। गायघाट

गायघाट। थाना क्षेत्र के एनएच 57पर रेल ढाला के निकट एक ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी श’राब पुलिस ने छापेमा’री कर बरामद की है।साथ ही ट्रक भी ज़ब्त कर थाने ले आयी है। थानाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस को ये सफलता मिली है। कुल 147 कार्टन विदेशी शराब बरामद की गई है। बरामद शराब हरियाणा एक्साइज की नः 1 ऑफिसर च्वाईस, मैक डाॅवल एवं विभिन्न ब्रांड की बताई जा रही है। पुलिस इस मामले में उत्पाद उलंघन मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।पुलिस ने चालक व खलासी को भी गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान पटना एवं जहानाबाद जिले शिवलाल यादव और सुनील पासवान के रूप में हुई है।थानाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार ने बताया कि इस मामले में पकड़े गए ट्रक की गाड़ी नं से डीटीओ कार्यालय से संपर्क कर वाहन मालिक का पता लगाया जा रहा है। उसके वि’रुद्ध भी नामजद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.