BIHARBreaking NewsSTATE

RJD ने मुकेश सहनी को दिया डिप्टी CM का ऑफ़र, मांझी से भी साधा संपर्क, तेजस्वी ने अभी नहीं छोड़ी है सीएम बनने की आस

बिहार विधानसभा चुनाव परिणामों में भले ही महागठबंधन बहुमत के पास आकर रुक गया लेकिन तेजस्वी यादव ने अभी मुख्यमंत्री बनने की आस नहीं छोड़ी है। राजद नेता इसके लिए एनडीए के दो छोटे घटक दलों से संपर्क में है।

पार्टी सूत्रों का कहना है कि राजद ने विकासशील इनसान पार्टी के मुकेश सहनी और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के जीतन राम मांझी से संपर्क किया है। सूत्र ने स्वीकार किया कि राजद को अब तक कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं मिली है लेकिन पार्टी का कहना है कि “हमारे रास्ते खुले रहेंगे”। राजद सूत्र ने कहा कि मुकेश सहनी डिप्टी सीएम बनना चाहते हैं और पार्टी उन्हें यह पद दे सकती है। मालूम हो कि महागठबंधन को इस चुनाव में 110 सीटें मिली हैं।

इस धड़े को सरकार बनाने के लिए 12 और विधायकों की जरूरत है। पार्टी सूत्र का कहना है कि इन दोनों दलों के साथ आने के बाद यदि ओवैसी की एआईएमआईएम को अपने साथ कर लेती है तो उनके पास बहुमत के लायक आवश्यक संख्या बल पूरा हो जाएगा। बता दें कि मुकेश सहनी और जीतन राम मांझी चुनाव से ठीक पहले महागठबंधन का साथ छोड़ एनडीए में शामिल हो गए थे।

बता दें कि वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी खुद इस बार सिमरी बख्तियारपुर सीट से चुनाव हार गए हैं। वहीं, जीतनराम मांझी की पार्टी को 4 सीटों पर जीत मिली है। राजद के एक सूत्र ने कहा कि प्रयास करने में हर्ज क्या है? अगर वीआईपी और एचएएम (एस) हमारे पास आते हैं, तो हम यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि उन्हें बहुत अच्छा फायदा मिल सकता है, जो एनडीए उन्हें दे सकता है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.