BIHARBreaking NewsSTATE

नीतीश कुमार अगर केंद्रीय राजनीति में आते हैं तो उनका कद और बढ़ जाएगा: अश्विनी चौबे

पटना: बीजेपी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा है कि बिहार में एक बार फिर पूर्ण बहुमत से नीतीश कुमार की अगुवाई में सरकार बनेगी. अश्विनी चौबे ने कहा कि नीतीश कुमार कहीं भी फिट हो जाते हैं, नीतीश कुमार ने केंद्र में कई मंत्री पद संभाला है, उन्हें जहां रखिए वहां फिट हो जाते हैं.

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि नीतीश कुमार अगर राष्ट्रीय पटल पर आते हैं तो उनक कद और बढ़ जाएगा. अगर वो केंद्र में आएंगे तो वो पीएम नरेंद्र मोदी का हाथ मजबूत करेंगे.  बिहार में चुनें हुए प्रतिनिधि में जिसे नीतीश कुमार योग्य समझेंगे उन्हें अपना उत्तराधिकारी बना सकते हैं. किसी भी अनुसूचित या अगड़ी जाति के हों, उन्हें वो उत्तराधिकारी बना सकते हैं.

अश्विनी चौबे ने कहा कि नीतीश कुमार चाहें तो वो चुनें हुए लोगों में किसी को भी मुख्यमंत्री या उपमुख्यमंत्री बना सकते हैं. चुने हुए लोगों में अगर प्रतिनिधि बनाते हैं तो हम और मजबूत होंगे. जो भी नीतीश कुमार का होगा वो सम्मानजनक होगा. हालांकि, ये मेरी व्यक्तिगत राय है.

बता दें कि शनिवार को बिहार में तीसरे चरण का मतदान संपन्न हो गया है. 15 जिलों की 78 सीटों पर 56.12 फीसदी वोटिंग हुई है. हालांकि, अब सबकी निगाहें 10 नवंबर को होने वाले मतगणना पर है, जहां ईवीएम में बंद उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.