Breaking NewsInternational

ब्रेकिंग : जो बाइडन होंगे अमेरिका के नए राष्ट्रपति, इलेक्टोरल वोट की रेस में ट्रंप को पछाड़ा

वॉशिंगटन. जो बाइडन (Joe Biden) अमेरिका के नए राष्ट्रपति होंगे. अमेरिका में हुए राष्ट्रपति चुनावों में वोटों की गिनती पूरी हो गई है. न्यूज एजेंसी AP के अनुसार डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडन ने 284 इलेक्टोरल वोट से अपने प्रतिद्वंदी डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) को मात दी है. रिपोर्ट के मुताबिक, बैटलग्रांड स्टेट पेंसिलवेनिया में जीत के बाद हो गया तय कि जो बाइडेन ही अमेरिका के नए राष्ट्रपति होंगे.

वहीं, इस बीच डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट कर कहा, मैंने यह चुनाव जीत लिया. डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि फिलाडेल्फिया में एक बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी.

ट्रंप ने व्हाइट हाउस में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि वह चुनावी कदाचार के खिलाफ अदालत जाएंगे. उन्होंने चुनाव में बड़े पैमाने पर धांधली का आरोप लगाया लेकिन वह अपने आरोपों के समर्थन में कोई साक्ष्य पेश नहीं सके. ऐसे में गुरुवार को अमेरिका के कई समाचार चैनलों ने ट्रंप की प्रेसवार्ता के अपने सीधे प्रसारण को बीच में रोक दिया. ट्रंप का प्रचार दल पहले ही पेन्सिलवेनिया, मिशिगन, जॉर्जिया और नेवाडा में मुकदमे दर्ज करा चुका है. उन्होंने विस्कॉन्सिन में भी मतों की दोबारा गिनती किए जाने की मांग की है. बाइडेन के प्रचार दल ने आरोपों से इनकार किया है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.