BIHARBreaking NewsSTATE

बिहार में 63 प्रतिशत लोग बदलना चाहते हैं सरकार

पटना/नई दिल्ली. बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Chunav 2020) के तीसरे और अंतिम चरण में 15 जिलों की 78 सीटों पर वोटिंग खत्म हो गई है. तीसरे चरण में वोटर्स ने 78 सीटों पर 1204 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला ईवीएम में कैद किया. आंकड़ों की मानें तो 5 बजे तक 48 फीसदी वोटिंग हो चुकी है और लोगों में मतदान के लिए अच्छा उत्साह देखने को मिला. मतदान की प्रक्रिया खत्म होने के साथ ही एग्जिट पोल (Bihar Election Exit Polls) सामने आएंगे. बिहार में किसकी सरकार बन सकती है इस पर टुडेज चाणक्य एग्जिट पोल (Today’s Chanakya Exit Poll) सामने आ रहे हैं.

टुडेज़ चाणक्य के बिहार विश्लेषण में लोगों से पूछा गया कि क्या वो सरकार बदलना चाहते हैं?

इस सवाल पर 63 प्रतिशत लोगों ने कहा वो सरकार बदलना चाहते हैं. वहीं, 27 प्रतिशत लोगों ने कहा कि वो नीतीश शासन से खुश हैं इसलिए सरकार को नहीं बदलना चाहते हैं.
विज्ञापन

वोटिंग पर किस मुद्दे ने निर्णायक असर डाला?
बेरोजगारी-35 प्रतिशत
भ्रष्टाचार-19 प्रतिशत

अन्य- 34 प्रतिशत

स्टीक विश्लेषण के लिए जानने वाले टुडेज चाणक्य एग्जिट  पोल (Today’s Chanakya Bihar Election Exit Poll) के जरिए आप अनुमान लगा सकते हैं कि इस बार बिहार की जनता किस पर भरोसा कर रही है. साथ ही कौन सी पार्टी बिहार की सत्ता पर इस बार काबिज होगी. हालांकि एग्जिट पोल बिहार विधानसभा चुनावों के सटीक नतीजें नहीं होंगे. एग्जिट पोल अनुमानों पर आधारित हैं. वास्तविक नतीजे 10 नवंबर (Bihar election result date 2020) को आएंगे, तभी पता चलेगा कि बिहार में इस बार किसकी सरकार बन रही है.

पिछली बार बनी थी नीतीश की सरकार
2015 के बिहार विधानसभा चुनाव में आरजेडी को सबसे ज्यादा 80 सीटों पर जीत मिली थी. वहीं दूसरे नंबर पर नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू थी जिसे 71 सीटें हासिल हुई थी. इसके अलावा बीजेपी को 54, कांग्रेस को 27, एलजेपी को 2, आरएलएसपी को 2, हम को 1 और अन्य के हिस्से में 7 सीटें गई थी.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.