BIHARBreaking NewsSTATE

वोटिंग के दिन ही प्रत्याशी की कोरोना से मौ’त, पटना एम्स में चल रहा था इलाज

PATNA: बिहार में आज तीसरे चरण का मतदान हो रहा है. इस बीच बेनीपट्टी से निर्दलीय उम्मीदवार नीरज झा की कोरोना से मौत हो गई. जिस जगह से ह खड़ा थे वहां पर आज ही मतदान हो रहा है.

पटना एम्स में चल रहा था इलाज

बताया जा रहा है कि बेनीपट्टी के निर्दलीय उम्मीदवार नीरज झा चुनाव प्रचार के दौरान ही कोरोना पॉजिटिव हो गए थे. जिसके बाद उनको पटना एम्स में भ’र्ती कराया गया था. आज इलाज के दौरान ही उनकी मौ’त हो गई है.

बेनीपट्टी में आज हो रहा मतदान

बेनीपट्टी में आज तीसरे चरण का मतदान हो रहा है. लेकिन इस बीच ही उम्मीदवार का कोरोना से निधन हो गया है. त’बीयत खराब होने के बाद उनकी पत्नी कई दिनों से चुनाव प्रचार कर रही थी.  नीरज झा पहले मधुबनी जेडीयू के उपाध्यक्ष थे, लेकिन टिकट नहीं मिलने के कारण वह निर्दलीय चुनावी मैदान में खड़े थे. बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी, शक्ति सिंह गोहिल, राजीव प्रताप रूढी, शाहनवाज हुसैन,अरूण सिन्हा, देवेंद्र फडणवीस समेत कई नेता कोरोना संक्र’मित हो गए. इसमें कुछ नेता ठीक भी हो गए हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.