BIHARBreaking NewsSTATE

बिहार के तीसरे चरण में 11 बजे तक 19% मतदान, चिराग पासवान बोले- बिहार को आगे ले जाने के लिए करें वोटिंग

बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election) के तीसरे और अंतिम चरण के तहत 78 विधानसभा क्षेत्रों में आज मतदान जारी है. इस दौरान सभी की निगाहें राज्य में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) और विपक्षी महागबंधन (RJD-Congress) के बीच कांटे के मुकाबले पर टिकी हैं. चुनाव में NDA जहां सरकार विरोधीकारक (Anti Incumbancy) को टालने के लिए पूरा जोर लगा रहा है, वहीं राजद नीत महागठबंधन भी पूरे जोश में है.

राज्य की 243 सदस्यीय विधानसभा के लिये चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण के तहत 15 जिलों के 78 विधानसभा क्षेत्रों में करीब 2.34 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे और 1204 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे. इन उम्मीदवारों में विधानसभा अध्यक्ष और राज्य मंत्रिमंडल के 12 सदस्य शामिल हैं.

बिहार के तीसरे चरण में 11 बजे तक 19 फीसदी मतदान दर्ज किया गया

दरभंगा में 11 बजे मतदान का प्रतिशत देखें यहां 
83- दरभंगा-12.2%
84- हायाघाट-13.4%
85- बहादुरपुर – 12.9 %
86- केवटी -13.9 %
87- जाले – 13.8 %

चिराग ने लिखा- पासवान ने लिखा कि अब नहीं तो कभी नहीं की नीति पर चलना होगा. इस बार साहब ने पिछले 5 साल का हिसाब दिया नहीं. अब साहब संन्यास ले रहें है. पांच वर्ष के बाद साहब आप का आशीर्वाद माँगने भी नहीं आएँगे. इस बार जब आना था आशीर्वाद लेने तब तो कुछ किया नहीं अगली बार उनको कुछ करने की ज़रूरत नहीं है. 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.