BIHARBreaking NewsSTATE

पहले घंटे में 4 फीसदी वोटिंग, जानिए कहां कितने वोट पड़े

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अंतिम चरण की वोटिंग आज हो रही है. अंतिम चरण में कुल 78 विधानसभा सीटों पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. साथ ही साथ एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव भी हो रहा है. वाल्मीकि नगर सीट पर वोटर अपना सांसद चुनेंगे. मतदाता आज कुल 1204 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे और ईवीएम में आज जनता का जनादेश कैद हो जाएगा. 2 दिन के इंतजार के बाद 10 नवंबर को मतगणना होगी और नतीजे सामने आएंगे. वहीं 78 विधानसभा सीटों के साथ-साथ वाल्मीकि नगर लोकसभा सीट पर भी उपचुनाव के लिए वोटिंग हो रही है।

आपको बता दें कि आज के मतदान के पहले घंटे में पूरे बिहार में कुल 4 फीसदी मतदान हुआ है. बात 15 जिलों में विधानसभा और वाल्मीकिनगर में लोकसभा उपचुनाव के मतदान प्रतिशत की अगर की जाए तो :-

वाल्मीकिनगर- 2.4%

पश्चिमी चंपारण- 2.7%

पूर्वी चंपारण- 2.8%

सीतामढ़ी- 3.1%

समस्तीपुर- 2.9%

दरभंगा- 3.0%

मुजफ्फरपुर- 3.1%

वैशाली – 2.9%

सुपौल- 3.8%

अररिया- 4.1%

किशनगंज- 4.5%

पुर्णिया- 3.1%

कटिहार- 3.9%

मधेपुरा- 3.2%

सहरसा- 3.4%

मधुबनी- 2.8%

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.