BIHARBreaking NewsPURNIASTATE

पूर्णिया में हा’दसा: जूस फैक्ट्री के बॉयलर में गर्म हो रहा था सरसों तेल, अचानक फ’टा, पांच लोग हुए घा’यल

पूर्णिया की जूस फैक्ट्री में बॉयलर फट’ने से पांच लोग गं’भीर रूप से घा’यल हो गए। इनमें से तीन की हालत गं’भीर है। घ’टना पूर्णिया सिटी स्थित बियाडा की है, जहां शुक्रवार को दोपहर डीजे फ्रूट प्रोडक्ट (जूस फैक्ट्री) में बॉयलर फटने से फैक्ट्री में मौजूद पांच लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घाय’लों को सदर अस्पताल में भर्ती करवाया। घायलों में फैक्ट्री के मालिक युगल किशोर प्रसाद, बिक्की कुमार, अरविंद कुमार, प्रभास कुमार सिंह और मुन्ना चौहान शामिल हैं। इनमें से विक्की, युगल और अरविंद की हालत गंभीर है।

घायल मुन्ना चौहान ने बताया कि दोपहर में बॉयलर में सरसों तेल डालकर गर्म किया जा रहा था। अचानक बॉयलर फट गया। उसका ऊपरी ढक्कन शेड को तोड़ते हुए 200 मीटर दूर जा गि’रा। बॉयलर फटने की आवाज इतनी जोड़दार थी कि लगा कोई बम वि’स्फोट हुआ है। मुन्ना ने कहा, मैं वहीं काम कर रहा था और संयोग था कि हादसे दो मिनट पहले ही डब्बा लाने के लिए वहां से निकला था। 10 से 20 कदम चला ही था कि अचानक बॉयलर फट गया। वहां रखा सारा सामान काफी दूर तक फेंका गया। घ’टना के बाद अफरातफरी मच गई।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.