Breaking NewsDELHI

अब कटिहार से आनंद विहार के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन,जान‍िए इसकी टाइमिंग और स्टॉपेज

छठ, दीपावली और काली पूजा के अवसर पर घर आने वाले मजदूरों व अन्य यात्रियों के लिए खुशखबरी है। रेलवे ने 11 नवंबर से 23 नवंबर तक प्रतिदिन कटिहार से आनंद विहार बीच स्पेशल एक्सप्रेस टे्रन का परिचालन शुरु किया है।

पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के सीपीआरओ शुभानन चंदा ने बताया कि ट्रेन नंबर 04423 नंबर की स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन कटिहार से 11 नवंबर की रात 10:45 बजे आनंद विहार के लिए खुलेगी। यह ट्रेन नवगछिया में 23:46 बजे, बरौनी जंक्शन पर 3 बजे, समस्तीपुर जंक्शन पर 4 बजे, हाजीपुर जंक्शन पर सुबह साढ़े छह बजे, छपरा स्टेशन पर 8:35 बजे, गोरखपुर जंक्शन पर 12:20 बजे, गोंडा जंक्शन पर 15:15 बजे, कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर शाम 19:50 बजे तथा आनंद विहार स्टेशन पर रात के 2:55 बजे पहुंचेगी

ट्रेन नंबर 04424 स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन आनंद विहार से 10 नवंबर की दोपहर बाद 15:20 मिनट पर कटिहार से खुलेगी। कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर 22:45बजे, गोंडा जंक्शन पर 2:55 बजे, गोरखपुर जंक्शन पर 5:45 बजे, छपरा स्टेशन पर 9:35 बजे, हाजीपुर जंक्शन पर 11:05 बजे, समस्तीपुर जंक्शन पर 13:35 बजे, बरौनी जंक्शन पर 15:15 बजे, नवगछिया स्टेशन पर 17:38 बजे तथा कटिहार जंक्शन पर शाम के 19:55 बजे पहुंचेगी। दोनों स्पेशल ट्रेन प्रतिदिन चलेगी। कटिहार और आनंद विहार के बीच 23 नवंबर तक तथा आनंद विहार से कटिहार के बीच 22 नवंबर तक तेरह-तेरह ट्रीप चलेगी। सीपीआरआर ने बताया कि उक्त स्पेशल ट्रेनों में 13 स्लीपर क्लास, पांच जनरल सेकेंड क्लास, दो ब्रैक लगेज कम जनरेटर कार समेत बीस कोच की व्यवस्था होगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.