BIHARBreaking NewsSTATE

चुनाव प्रचार के अंतिम दिन PM Modi ने बिहार के नाम लिखा पत्र, जनता से की ये अपील

बिहार विधानसभा चुनाव के अंतिम और आखिरी चरण के चुनाव प्रचार के अंतिम समय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहारवासियों के नाम चिट्ठी लिखी है. इस चिट्ठी में उन्होंने एनडीए के पक्ष में मतदान करने और फिर से नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार बनाने की अपील की है. उन्होंने बिहार के लिए किए गए विकास कार्यों का भी जिक्र इसमें किया है.

पीएम मोदी ने अपील की कि कुशासन नहीं, सुशासन पर मतदान करना है. हमारा मंत्र सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्नास है. पीएम मोदी ने कहा कि मुझे नीतीश कुमार की सरकार की जरूरत है. बिहार में विकास के नाम पर मतदान हो रहा है. पत्र में लिखा है कि बिहार मे वोट जात पात पर नहीं, बल्कि विकास पर पड़ रहा है. यह वोट झूठे वादों पर नहीं, बल्कि पक्के इरादों और सुशासन पर है.

चार पेज के इस पत्र में उन्होंने कहा कि बिहार के विकास, विकास के लिए एनडीए पर विश्वास और विश्वास बनाने रखने के लिए एनडीए के संकल्प के बारे में बात करना चाहता हूं. पीएम मोदी ने कहा, युवा हों या बुजुर्ग, गरीब हों या किसान, हर वर्ग के लोग जिस प्रकार आशीर्वाद देने के लिए सामने आ रहे हैं, एक आधुनिक और नए विकास की तस्वीर दिखाता है.

बिहार में लोकतंत्र के महापर्व के दौरान मतदाताओं के जोश ने हम सबको और अधिक उत्साह के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया. पत्र में लिखा है- ‘साथियों, यह हम सबके लिए गर्व का विषय है कि बिहार चुनाव का पूरा फोकस विकास पर केंद्रित रहा. एनडीए सरकार ने पिछले सालों में जो कार्य किए, उसका हमने न केवल रिपोर्ट कार्ड पेश किया. बल्कि जनता जनार्दन के सामने आगे का विजन भी रखा.पीएम मोदी ने बिहार के नाम लिखा पत्र

गौरतलब है कि बिहार चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण का चुनाव प्रचार गुरुवार शाम 6 बजे खत्म हो गया. अंतिम चरण में 15 जिलों के 78 सीटों पर 7 नवंबर को वोट डाले जाएंगे. मतगणना 10 नवंबर को कराई जाएगी. पहले चरण में 28 अक्टूबर को 71 और दूसरे चरण में 3 नवंबर को 94 सीटों पर मतदान हुआ था.पीएम मोदी ने बिहार के नाम लिखा पत्र

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.