Breaking NewsENTERTAINMENT/FILM

अभिनेता विजय राज गि’रफ्तार, को-एक्ट्रेस ने लगाया छे’ड़छा’ड़ का आ’रोप

नई दिल्ली: फिल्म अभिनेता विजय राज को एक महिला से छे’ड़छा’ड़ के आरोप में गिर’फ्तार किया गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक विजय की गिर’फ्तारी महाराष्ट्र के गोंडिया में एक होटल से हुई है. उन पर उनकी को-एक्टर ने छे’ड़छाड़ का आ’रोप लगाया है.

बताया जा रहा है कि विजय राज अपनी टीम के साथ बालाघाट में थे, जहां वो अपनी अगली फिल्म ‘शेरनी’ की शूटिंग के लिए पहुंचे थे. मिड डे की रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने बताया है कि इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान कथित रूप से विजय ने एक महिला के साथ छे’ड़छाड़ की.

कौवा बिरयानी वाले सीन से हुए थे मशहूर
57 साल के अभिनेता विजय राज फिल्म ‘रन’ में अपने कौवा बिरयानी वाले सीन से काफी मशहूर हुए थे. इसके अलावा उन्होंने कई सुपरहिट और हिट फिल्मों में यादगार रोल निभाए हैं, जिनमें धमाल, वेलकम, दीवाने हुए पागल, रघु रोमियो, मुंबई टू गोवा और गली बॉय शामिल है.

साल 1999 में किया डेब्यू
आपको बता दें कि विजय राज ने साल 1999 में आई बॉलीवुड फिल्म ‘भोपाल एक्सप्रेस’ से अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत की थी. विजय का जन्म पांच जून 1963 में उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में हुआ था. उन्होंने दिल्ली से पढ़ाई लिखाई की.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.