BIHARBreaking NewsSTATE

बिहार के पूर्व CM सतीश प्रसाद सिंह का नि’धन, कोरोना वायरस से थे सं’क्रमित, महज पांच दिन रहे मुख्यमंत्री

पटना. बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सतीश प्रसाद सिंह (Satish Prasad Singh) का निध’न (Demise) हो गया. वे कोरोना सं’क्रमित थे और दिल्ली के मैक्स हाॅस्पिटल में भर्ती थे. अस्पताल में ही उन्होंने 87 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली. बता दें कि सतीश प्रसाद सिंह 28 जनवरी 1968 से 1 फरवरी 1968 बिहार के मुख्यमंत्री रहे थे. परबत्ता विधानसभा सीट से वे विधायक चुने गये थे.

बिहार में सबसे कम समय तक मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड सतीश प्रसाद सिंह के नाम ही है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनके निध’न पर गहरी संवेदना व्यक्त की है. पिछले महीने 27 अक्टूबर को उनकी पत्नी ज्ञानकला देवी का निधन हुआ था.

ऐसे बने थे 4 दिन के लिए सीएम

सतीश प्रसाद सिंह के सीएम बनने का किस्सा बड़ा दिलचस्प है. 1967 में जब चौथी विधानसभा के लिए चुनाव हुआ, तो उस चुनाव में कांग्रेस को बिहार में बहुमत नहीं प्राप्त हुआ. ऐसे में प्रदेश में पहली बार गैर कांग्रेसी सरकार बनी. जनक्रांति दल के महामाया प्रसाद सिन्हा को सीएम बनाया गया, लेकिन एक साल पूरा होने से पहले ही महामाया प्रसाद को पद छोड़ना पड़ा. उनके बाद महज चार दिन के लिए संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी के नेता सतीश प्रसाद सिंह को मुख्यमंत्री बनाया गया.

कांग्रेस के बाद बीजेपी में भी हुए थे शामिल 

सतीश प्रसाद सिंह 1980 में कांग्रेस पार्टी के टिकट पर बिहार के खगड़िया सीट से सांसद बने. कांग्रेस के बाद वो कुछ समय तक बीजेपी में भी रहे. 22 सितंबर 2013 में उन्होंने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की थी. हालांकि, उन्होंने लोकसभा चुनाव के दौरान कुशवाहा समुदाय को उचित प्रतिनिधित्व नहीं मिलने का आ’रोप लगाते हुए बीजेपी से इस्तीफा दे दिया था.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.