BIHARBreaking NewsSTATE

Bihar Election 2020: ट्रिपल म’र्डर केस के आ’रोपी हैं जदयू के अमरेंद्र पांडेय, ये हैं 2nd फेज के टॉप 5 दागी उम्मीदवार

पटना. बिहार विधानसभा (Bihar Assembly Election) के दूसरे चरण के चुनाव की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं, ऐसे दागी उम्मीदवारों के बारे में जिनपर आपराधिक मामले दर्ज हैं. लालू यादव (Lalu Prasad Yadav) की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (Rashtriya Janta Dal) हो, भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) हो, जनता दल यूनाइटेड (Janta Dal United) हो या फिर कोई अन्य दल, सबने इस बार क्रिमिनल बैकग्राउंड के लोगों को टिकट दिया है. किसी पर हत्या, रेप जैसे संगीन अपराध दर्ज हैं, तो कोई अपहरण के मामले में नामजद है.दूसरे चरण के चुनाव के लिए एसोसिशन फॉर डेमोक्रेटिव रिफॉर्म (ADR) और बिहार इलेक्शन वॉच (Bihar Election Watch) ने शपथ पत्र में दिए गए क्रिमिनल बैकग्राउंड के आधार पर ऐसे तमाम प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की है. इसमें 1463 में से 502 उम्मीदवारों (34 प्रतिशत) ने अपने ऊपर आपराधिक मामले घोषित किए हैं.

राज्य की सबसे बड़ी पार्टियों की बात करें तो इस बार के विधानसभा चुनाव में सबसे ज्यादा दागियों को टिकट राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने दिया है. राजद के 56 में से 36 (64 प्रतिशत), बीजेपी (BJP) के 46 में से 29 (63 प्रतिशत), लोजपा (LJP) के 52 में से 28 (54 प्रतिशत) कांग्रेस (INC) के 24 में से 14 (58 प्रतिशत) और जदयू (JDU) के 43 में से 20 (47 प्रतिशत) उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं. वहीं, राजद के 56 में 28, लोजपा के 52 में से 24, भाजपा के 46 में से 20, कांग्रेस के 24 में से 10 और जदयू के 43 में से 15 उम्मीदवारों पर अतिगंभीर मामले दर्ज हैं. वहीं, बिहार को बदलने की बात कहने वाली पुष्पम प्रिया की पार्टी प्लुरल्स ने भी दागियों को टिकट दिए हैं. ऐसे में हत्या जैसे संगीन अपराध को आधार मानते हुए आज हम आपको ADR के मुताबिक 5 आपराधिक छवि के उम्मीदवारों के अलावा उन पार्टियों के बारे में बताने जा रहे हैं…

1. प्रत्याशी- अमरेंद्र कुमार पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय

पार्टी- जदयू

क्षेत्र- कुचायकोट, गोपालगंज

क्या-क्या आपराधिक मामले- जदयू के अमरेंद्र पांडेय पर ट्रिपल हत्याकांड, भाजपा नेता को धमकी, रंगदारी वसूलने सहित कुल 11 केस दर्ज हैं. इसमें 18 गंभीर और 23 अन्य धाराएं शामिल हैं.

2. प्रत्याशी- विकास कुमार

पार्टी- निर्दलीय

क्षेत्र- मनेर, पटना

क्या-क्या आपराधिक मामले- विकास ने अपने शपथ पत्र में बताया है कि उनपर हत्या का 1, हत्या के प्रयास के 5 सहित कुल 13 मामले दर्ज हैं, जिसमें 27 गंभीर और 37 अन्य धाराएं शामिल हैं.

3. प्रत्याशी- रीत लाल राय

पार्टी- राजद

क्षेत्र- दानापुर, पटना

क्या-क्या आपराधिक मामले- धारा 302, 307 सहित 25 गंभीर और 27 अन्य धाराओं के तहत रीत लाल पर कुल 14 मामले दर्ज हैं. इसमें हत्या का 1, हत्या के प्रयास के 3 मामले भी शामिल हैं.

4. प्रत्याशी- अमरजीत कुशवाहा

पार्टी- CPI (ML) (L)

क्षेत्र- जीरादेई, सीवान

क्या-क्या आपराधिक मामले- अमरजीत पर हत्या से जुड़ा 1, हत्या के प्रयास से जुड़े 4 मामलों सहित कुल 14 मामले दर्ज हैं. इसमें 16 गंभीर और 37 अन्य धाराएं शामिल हैं.

5. प्रत्याशी- मनोज कुमार सिंह

पार्टी- लोजपा

क्षेत्र- रघुनाथपुर, सीवान

क्या-क्या आपराधिक मामले- मनोज पर हत्या का 1, हत्या के प्रयास के 2, अपहरण के क्रम में हत्या के 1 मामले सहित कुल 9 केस दर्ज हैं. इनमें से 15 गंभीर और 24 अन्य धाराएं शामिल हैं.

Input: News18

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.