BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

BREAKING: बेनीबाद के कांटा में भी 3 को आएंगे चिराग पासवान, LJP प्रत्याशी के समर्थन में सभा को करेंगे संबोधित

दीपक कुमार। गायघाट

गायघाट। विधानसभा चुनाव को लेकर गायघाट में भी चुनावी सभा की तैयारियां शुरू हो चुकी है। अलग अलग प्रत्याशियों के समर्थन में नेताओं का दौड़ शुरू हो गई है। जनताओ को संबोधित करने के लिए पार्टी के वरीय नेता पहुंच रहे हैं। इसी के मद्देनजर गायघाट विधानसभा क्षेत्र के बेनीबाद ओपी इलाक़े के कांटा कालेज के मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करने मंगलवार 3 नवंबर को लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान पहुंच रहें हैं ।अपने प्रत्याशी कोमल सिंह के पक्ष में जनताओ को संबोधित कर वोट देने की अपील करेंगे। इसकी तैयारी की जा रही है। जानकारी के अनुसार बता दें कि तीसरे चरण में यहां 6 विधानसभा सीटों पर चुनाव होना है ।थानाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार व ओपी प्रभारी राजकुमार प्रसाद ने बताया कि गायघाट विधानसभा क्षेत्र के बेनीबाद के कांटा में लोजपा सुप्रीमों चिराग पासवान की सभाए है ।सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए जाएंगे। डीएम डां चन्द्रशेखर सिंह और वरीय पुलिस अधीक्षक जयंतकांत कुमार ने बताया कि सीएम की सुरक्षा में किसी भी सूरत में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.