उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऐलान किया है कि लव जेहाद के ‘खिला’फ कानून बनेगा और ऐसे लोगों के खि’लाफ स’ख्ती से का’र्रवाई की जायेगी। योगी ने शनिवार को यहां आयोजित चुनावी सभा में कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं की रक्षा के लिये मिशन शक्ति की शुरूआत कर चुकी है और यह आगे आपरेशन शक्ति में बदलेगा। महिलाओं की इज्जत के साथ खिलवाड़ करने वालों के खि’लाफ अब पहले से भी अधिक स’ख्त का’र्रवाई की जायेगी और अब लव जिहाद के खि’लाफ कानून बनाया जायेगा। उन्होंने कहा कि, ‘कल इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने कहा कि शादी-विवाह के लिए धर्म परिवर्तन आवश्यक नहीं है और नहीं किया जाना चाहिए। इसकी मान्यता नहीं मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हम लव जिहाद को कड़ाई से रोकने का काम करेंगे तथा प्रभावी कानून बनायेंगे। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसे लोग सुधर जाए, नहीं तो राम नाम सत्य है कि यात्रा अब निकलने वाली है। गौरतलब है कि इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को कहा था कि महज शादी के लिए धर्म परिवर्तन वैध नहीं है। न्यायमूर्ति एससी त्रिपाठी ने प्रियांशी उर्फ समरीन व अन्य की याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए नूरजहां बेगम केस के फैसले का हवाला दिया, जिसमें अदालत कहा है कि शादी के लिए धर्म बदलना स्वीकार्य नहीं है।




Leave a Reply