BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

बिहार चुनाव: सुरेश शर्मा बोले- मुजफ्फरपुर के लाेगाें को तय करना है, विकास चाहिए या विनाश

इस चुनाव में एक तरफ विकासरूपी कमल है, तो दूसरी तरफ विनाशरूपी पंजा। लोगों को तय करना है कि उन्हें विकास चाहिए या विनाश। ये बातें शनिवार काे अपने जनसंवाद में नगर विकास मंत्री एनडीए प्रत्याशी सुरेश शर्मा ने कहीं। वे जनसंवाद के जरिए शहर के बुद्धिजीवियों, व्यवसायियों, युवाओं समेत अन्य मतदाताओं से विकास के नाम पर समर्थन मांग रहे हैं।

बिहार का यह चुनाव देश को दिशा दिखाएगा। जनसंवाद में विवेक कुमार, अविनाश महतो, अभिषेक कुमार, जितेंद्र महतो, अनिला देवी, राकेश पासवान, जनार्दन कुमार, शिवशंकर महतो, संजय सक्सेना, मुकेश सिन्हा, मंजू सिंह, राजीव कुमार, अभिषेक कुमार, विजय झा, प्रणव भूषण मोनी, नरेंद्र कुमार, सुनीता सहनी, केपी पप्पू, भोला चौधरी आदि शामिल हुए।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.