BIHARBreaking NewsSTATE

बिहार चुनाव : दूसरे चरण में LJP और BJP के बीच सबसे ज्यादा फ्रेंडली फाइट, 5 सीटों पर आमने-सामने

PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए से अलग होने के बावजूद बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बनाने का दावा करने वाले एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान के लिए दूसरा चरण बेहद महत्वपूर्ण है. दूसरे चरण के 94 विधानसभा सीटों पर 3 नवंबर को वोट पड़ने हैं, लेकिन बीजेपी के मुकाबले एलजीपी 5 विधानसभा सीटों पर इस चरण में फ्रेंडली फाइट करती नजर आएगी. एलजेपी ने 134 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं, इनमें से 6 विधानसभा सीटें ऐसी हैं जहां उसके उम्मीदवार बीजेपी के खिलाफ मैदान में हैं.

फ्रेंडली फाइट वाली पांच सीटों पर दूसरे चरण में ही चुनाव है। ऐसे में जब एलजेपी ऐलान कर चुकी है कि उसके उम्मीदवार जीतने के बाद बीजेपी का समर्थन देंगे. चिराग पहले ही ऐसा कह चुके हैं कि बीजेपी से उनकी फ्रेंडली फाइट छह सीटों पर हो रही है. दूसरे चरण में दोनों दलों के उम्मीदवार गोविंदगंज, लालगंज, राघोपुर, रोसड़ा और भागलपुर में खड़े हैं. इनमें दो गोविंदगंज और लालगंज लोजपा की सीटिंग सीट है. लालगंज से विधायक राजकुमार साह व गोविंदगंज से विधायक राजू तिवारी लोजपा से मैदान में हैं. लोजपा की दोनों सीटिंग सीटों पर भी दूसरे चरण में ही चुनाव है.

रोसड़ा से रामविलास पासवान के भतीजे और समस्तीपुर सांसद प्रिंस राज के बड़े भाई लोजपा उम्मीदवार हैं. इसके अलावा एलजेपी ने बीजेपी के खिलाफ राघोपुर में भी उम्मीदवार दिया है. यहां उम्मीदवार देने के पीछे चिराग का तर्क तेजस्वी यादव के खि’लाफ कैंडिडेट देने का है. राघोपुर से राजद के तेजस्वी प्रसाद यादव भी मैदान में है. तेजस्वी यादव महागठबंधन का चेहरा हैं. अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी है कि फ्रेंडली फाइट में बीजेपी और एलजेपी के बीच मु’काबला होगा.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.