BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

PNB द्वारा स्वयं सहायता समूहों के क्रेडिट लिंकेज हेतु बिहार अंचल के 10 जिलों के अंतर्गत विभिन्न शाखाओं में लगाया गया कैंप

मंडल कार्यालय, मुजफ्फरपुर

आज दिनांक 31/10/2020 को पंजाब नैशनल बैंक द्वारा स्वयं सहायता समूहों के क्रेडिट लिंकेज हेतु बिहार अंचल के 10 जिलों के अंतर्गत विभिन्न शाखाओं में कैंप लगाया गया |मुजफ्फरपुर ज़िले में यह कैंप शाखा भूसरा में लगाया गया |इस कैंप में जीविका के सहयोग से विभिन्न स्वयं सहायता समूहोंको ऋण उपलब्ध कराया गया|कैंप में 61 स्वयं सहायता समूहों के कुल 30500000 ( तीन करोड पांच लाख मात्र) के ऋण स्वीकृत किए गए | यह ना केवल महिलाओं व समूह के सदस्यों के आर्थिक व सामाजिक सशक्तिकरणमें सहायक होगा बल्कि उनके आजीविका के स्तर को भी उठाएगा|
ध्यातव्य है कि पंजाब नैशनल बैंक द्वारा महात्मा गांधी के 151वीं जयंती पर अखिल भारतीय स्तर पर ग्राम संपर्क अभियान भी प्रारम्भ किया गया है| इस अभियान के भारत सरकार द्वारा प्रारम्भ किए गए गए आत्मनिर्भर अभियान के भाग के रूप में प्राम्भ किया गया है | इस कार्यक्रम के चार आधार स्तम्भ है – डिजिटल बैंकिंग, ऋण आपूर्ति, सामाजिक सुरक्षा तथा वित्तीय साक्षारता| पंजाब नैशनल बैंक द्वारा इन चारों आधार स्तंभों के द्वारा गाँवों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है|बैंक द्वारा एसएचज़ी के क्रेडिट लिंकेज हेतु लगाए गए कैंप को इस अभियान के भाग के रूप में देखा जा सकता है | दिसंबर के अंत तक इस अभियान के तहत बिहार में 3000 कैंप लगाया जाना प्रस्तावित है |
वर्तमान में कोविड-19 के दौर में कोरोना वायरस से बचाव हेतु यह आवश्यक है कि सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अनुपालन किया जाए | पंजाब नैशनल बैंक द्वारा कैंप में स्वयं सहायता समूह के मध्य मास्क व सैनिटाईजर का वितरण का किया गया तथा लोगों को सामाजिक दूरी के पालन हेतु जागरूक किया गया |
इस अवसर पर पंजाब नैशनल बैंक के मुख्य प्रबंधक श्री सुरेश कुमार, शाखा प्रबंधक श्री मनोज कुमार श्रीवास्तव, श्री विसुन उरॉव, श्री कुलदीप सिंह, विभास कुमार तथा जीविका प्रबंधक श्री रवि कुमार सिंह सहित स्वयं सहायता समूह के अन्य सदस्य उपस्थित थे |

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.