मंडल कार्यालय, मुजफ्फरपुर
दिनांक: 29.10.2020
सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अवसर पर पीएनबी ने वॉकथॉन किया।
भारत सरकार के निर्देशानुसार जन समुदाय को ईमानदारी और सत्यनिष्ठता के प्रति जागरूक करने हेतु सम्पूर्ण भारत में दिनांक 27 अक्टूबर 2020 से 02 नवम्बर 2020 तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में पंजाब नैशनल बैंक, मंडल कार्यालय मुजफ्फरपुर द्वारा भी सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अवसर पर एल.एस.कॉलेज प्रांगण से वॉकथॉन का आयोजन किया गया जिसका नेतृत्व मंडल प्रमुख श्री अभिजीत सिन्हा ने किया, साथ में मुख्य प्रबंधक श्री अनिल कुमार, श्री आशु शर्मा व श्री सतेन्द्र कुमार झा सहित मंडल कार्यालय व स्थानीय शाखाओं के स्टाफ सदस्य सम्मिलित हुए। इस अवसर पर सतर्कता जागरूकता के बैनर के साथ आम लोगो को सतर्क रहने की सलाह दी गई। लोगो को बैंकिंग लेन-देन में सावधानी रखने तथा सत्यनिष्ठता के प्रति जगरूक किया गया। बैंक की समस्त शाखाओं में कार्यरत स्टाफ सदस्य ने ऑनलाईन तथा शाखा में बैनर के साथ सतर्कता व सत्यनिष्ठता की शपथ भी ली है।




Leave a Reply