BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

BREAKING : गायघाट में कोमल सिंह ने लोगों से मांगा जन सहयोग, वोट देने की अपील

दीपक कुमार ।गायघाट

गायघाट। प्रखंड के चन्दौली, हरखौली केवटसा पंचायत के सभी गांवों का दौरा कर गायघाट विधानसभा से लोजपा प्रत्याशी कोमल सिंह ने लोगो से जन सहयोग मांगी वही सभी लोगों से वोट देने की अपील की।बता दें कि गायघाट विधानसभा से लोजपा प्रत्याशी कोमल सिंह लगातार दौड़े पर हैं।

मुजफ्फरपुर जिले में सबसे कम उम्र की उम्मीदवार हैं

जानकारी के मुताबिक, कोमल सिंह मुजफ्फरपुर जिले में सबसे कम उम्र की उम्मीदवार हैं. वे जिले भर के प्रत्याशियों में सबसे ज्यादा पढ़ी लिखी हैं. उन्होंने एमबीए की पढ़ाई की है. साथ ही कई बढ़ी कंपनियों में नौकरी करने का अनुभव भी है. कहा जा रहा है कि कौमल सिंह लोजपा के सभी छह उम्मीदवारों में सबसे अमीर प्रत्याशी हैं. इनकी वार्षिक आय 7.94 करोड़ है. बैंक में 50 लाख, नकद 1.79 लाख रुपये है. इनके ऊपर 30 लाख का लोन है. वहीं, इन्होंने शेयर मार्केट में भी पैसा निवेश किया है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.