BIHARBreaking NewsSTATE

पहले चरण में 53.53% हुई वोटिंग, बांका में सबसे अधिक 59.57% तो मुंगेर में 47 फीसदी

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly election) के पहले चरण का मतदान आज संपन्न हुआ. पहले फेज में बिहार की 71 सीटों पर वोटिंग हुई. चुनाव आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक पहले चरण में 53.53 फीसदी वोटिंग हुई. बिहार के मुंगेर जिले मे सबसे कम 47.36 फीसदी मतदान हुए. जबकि बांका जिले में सबसे अधिक 59.57 फीसदी वोटिंग हुई.

बिहार के भागलपुर में 54.20 फीसदी, बांका में सबसे अधिक 59.57 प्रतिशत, मुंगेर जिले में 47.36 फीसदी, लखीसराय से 55.44 फीसदी, शेखपुरा में 55.96 फीसदी वोटिंग हुई.

जबकि पटना में 52.51 फीसदी, भोजपुर में 48.29 फीसदी, बक्सर जिले में 54.07 फीसदी, कैमूर में 56.20 फीसदी, तो रोहतास में सिर्फ 49.59 फीसदी वोट पड़े.

इसके अलावा अरवल में 53.85 फीसदी वोटिंग हुई तो जहानाबाद में 53.93 फीसदी, औरंगाबाद में 52.85 फीसदी, गया में 57.05 फीसदी, नवादा में 52.34 फीसदी और जमुई में 57.41 फीसदी वोटिंग हुई.

बता दें कि दूसरे चरण के लिए 3 नवंबर को वोट डाले जाएंगे. तो तीसरे चरण के लिए 7 नवंबर को मतदान होगा. जबकि 10 नवंबर को चुनाव परिणाम आ जाएंगे.

बिहार में चकई विधानसभा में सबसे अधिक 60.03 प्रतिशत वोटिंग हुई. ECI ने वोटिंग प्रतिशत पर खुशी जाहिर की. उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण में 54 फीसदी मतदान होना अच्छा टर्न-आउट है. 2015 विधानसभा चुनाव की तुलना में कोई ज्यादा कम वोटिंग नहीं हुई है. 2015 में 54.75 फीसदी मतदान हुआ था.

एडीजी जितेंद्र कुमार ने कहा कि बिहार चुनाव का पहला चरण शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुआ. गया में प्रत्याशी प्रेम कुमार पर आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में प्राथमिकी दर्ज हुई है.

जमुई में कम मतदान होने पर सीईओ श्रीनिवासन ने कहा कि पिछली बार के मुकाबले थोड़ा कम हुआ है. ईवीएम में खराबी की वजह से मतदान बाधित हुआ. 6 बजे के बाद भी मतदान हो रहा है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.