BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर में मेट्रो रेल निर्माण के लिए PM से किया आग्रह

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर मेट्रो रेल नव-निर्माण संघर्ष समिति के संयोजक गजेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव और अध्यक्ष डॉ. ललन तिवारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पत्र लिखकर मुजफ्फरपुर में मेट्रो रेल निर्माण की मांग उठाई है।प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में कहा गया है कि स्मार्ट सिटी का दर्जा प्राप्त मुजफ्फरपुर में मेट्रो रेल की सुविधा जुड़ जाने से यहां के 15 लाख निवासियों को काफी सहूलियत हो जाएगी। यहां के दर्जनों अति प्रसिद्ध धाíमक स्थल सहित शिक्षण संस्थान, अस्पताल, विश्वविद्यालय आपस में जुड़ जाएंगे। यहां गरीब नाथ धाम, श्री कृष्ण मेडिकल कॉलेज, बीआरए बिहार विवि, लंगट सिंह कॉलेज, गांधी स्तूप, केंद्रीय लीची अनुसंधान केंद्र, छिन्न मस्तिका मंदिर व अन्य प्रसिद्ध स्थल हैं, जिनका आपस में मेट्रो रेल से जुड़ाव हो जाने से लाखों लोग लाभान्वित होंगे। रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। वहीं मुजफ्फरपुर से पटना, वैशाली को मेट्रो रेल सुविधा से जोड़ देने सेसीतामढ़ी, पू. चंपारण, गोपालगंज की 50 लाख आबादी को इसका लाभ मिलेगा। इन्होंने कहा है कि एक भारत-श्रेष्ठ भारत के सपने को साकार करने के लिए मुजफ्फरपुर में मेट्रो रेल निर्माण की मांग की गई है।

Input: दैनिक जागरण

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.