BIHARBreaking NewsSTATE

4 विधायकों ने 9 पुलिसकर्मियों को पीटा, पुलिस ऑफिसर का तो’ड़ दिया अंगुली

DELHI: आप पार्टी के चार विधायकों पर मा’रपी’ट का केस दर्ज किया गया है. सभी पर आ’रोप हैं कि चारों ने पुलिस के कई जवानों को पी’टा है. यही नहीं विधायकों के एक पुलिस ऑफिसर का अंगुली भी तो’ड़ दिया है. दिल्ली के कमला मार्केट थाने में केस दर्ज किया गया है.

चारों विधायकों पर केस दर्ज

पुलिस ने मॉडल टाउन के विधायक अखिलेश त्रिपाठी, कोंडली के विधायक कुलदीप कुमार, त्रिलोक पुरी के विधायक रोहित महरोलिया और मंगोलपुरी की विधायक राखी बिड़लान शामिल पर केस दर्ज कराया है. सभी विधायक आप पार्टी के हैं. चारों विधायकों पर निगम मुख्लायलय के बाहर पुलिस के साथ मारपीट और एसीपी की अंगुली तोड़ने का आरोप लगा है.

कुल 9 पुलिसकर्मी घायल

चारों विधायकों पर आरोप लगा है कि सभी निगम मुख्यालय के बाहर भीड़ लगाकर लगाए हुए थे. इस दौरान पुलिसकर्मियों ने हटाने का निर्देश दिया और कोरोना काल में दिल्ली सरकार की तमाम हिदायतों के बारे में बताया. जिसके बाद सभी विधायक भड़क गए और पुलिस पर हमला कर दिया है. इस घटना में 9 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं. पुलिस ने आरोप लगाया है कि जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के आदेशों की अवहेलना की और पुलिस की इजाज़त के बिना सिविक सेंटर पर तकरीबन दो हजार अधिक सफाई कर्मियों को इकट्ठा किया और प्रदर्शन किया.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.