BIHARBreaking NewsSTATE

नीतीश बोले… फिर मौका मिला तो बाकी काम को करूंगा पूरा, हर गांव में लगेगा सोलर लाइट

PATNA : फुलवारीशरीफ में चुनावी सभा को संबोधित करने हुए सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि हमलोगों ने हर घर नल का जल पहुंचा दिया है. बाकी जगहों पर काम जारी है. मौका आपलोग देंगे तो बाकी काम को भी पूरा किया करूंगा.

नीतीश कुमार ने कहा कि हमलोगों ने काम पर भरोसा करते हैं. आपलोगों ने पांच बार सीएम बनाया है. उसको हम याद रखेंगे. उसको मैं जिंदगी भूल नहीं सकता हूं. आपलोगों को प्यार और सम्मान को मैं हमेशा याद रखूंगा.

नीतीश कुमार ने कहा कि अगली बार मौका देंगे तो बिहार के गांव में सोलर लाइट लगाएंगे. घर खेत तक पानी पहुंचाया जाएगा. गांव हो या शहर हो जगह पर सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाएगा.

नीतीश कुमार ने कहा कि कहा कि आगे भी सड़क बनाना है. चहां पर सड़क पर बन गई है उसका चौकीकरण किया जाएगा. बड़े बाजारों के बाहर से बाइपास बनाया जाएगा. अगर जगह नहीं मिलेगा तो फ्लाइओवर बनाया जाएगा.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.