पटना. बिहार में हो रहे विधानसभा चुनाव के साथ ही नेताओं के वीडियो और ऑडियो वायरल होने का सिलसिला भी लगातार जारी है. इस कड़ी में लोजपा के सांसद चिराग पासवान का शूटिंग वाला वीडियो वायरल होने के बाद लोजपा के एक और उम्मीदवार का ऑडियो वायरल हुआ है. इस ऑडियो में लोजपा के उम्मीदवार पर संगीन आ’रोप लगे हैं और ऑडियो में आवाज देने वाली महिला खुद को अमीषा पटेल बता रही है.
दरअसल पिछले दिनों 26 अक्टूबर को फिल्म स्टार अमीषा पटेल औरंगबाद के ओबरा विधानसभा से लोजपा उम्मीदवार डॉ प्रकाश चंद्रा के समर्थन में प्रचार के लिए आई थी. सोमवार को ओबरा से लोजपा के प्रत्याशी डॉ प्रकाश चंद्रा के समर्थन में सनरूफ कार से रोड शो किया था. रोड शो के दौरान कई जगहों पर पुष्प वर्षा करते हुए अमीषा पटेल और डॉ प्रकाश चंद्रा का स्वागत किया गया था. इस ऑडियो में अमीषा पटेल ने कहा है कि उम्मीदवार डॉ प्रकाश चंद्रा एक नम्बर के झूठे, ब्लैकमेलर और गंदे इंसान हैं. उन्होंने प्रचार के दौरान मुझे तंग करने और परेशान करने की कोशिश की है.
अमीषा ने कहा है कि मेरा बिहार आने का अनुभव काफी बुरा रहा है. मेरे साथ रे’प हो सकता था. मैं न तो सही ढंग से सो सकी और न ही खा सकी. मैं इतनी डरी सहमी थी कि मैंने अगले दिन सुबह की फ्लाइट ली और खुद के पैसे से ही मुंबई गई. अमीषा ने लोजपा प्रत्याशी पर आरोप लगाते हुए कहा है कि मुझे कहा गया कि गांव में अकेले छोड़ दूंगा मर जाओगी. मुझे 2 बजे की मुम्बई के लिए फ्लाइट भी नही पकड़ने दी गई. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ये ऑडियो क्लिप तेजी से वायरल हो रहा है, हांलाकि muz news ऑडियो की सत्यता का दावा नही करता है.




Leave a Reply