BIHARBreaking NewsSITAMARHISTATE

सीतामढ़ी पहुंचे LJP सुप्रीमो चिराग पासवान, कहा: सत्ता में आए तो बनाएंगे माता सीता का भव्य मंदिर

लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान मां जानकी की भूमि पर आशीर्वाद लेने अभी-अभी पहुंचे हैं। जानकी स्थान जानकी मंदिर और पुनौरा धाम मंदिर दोनों ही मंदिरों में पूजा अर्चना करने के बाद वे पटना लौट जाएंगे। यहां उनकी कोई चुनावी सभा नहीं है। कुछ देर के लिए मीडिया से मुखातिब होंगे। विधानसभा चुनाव के दूसरे और तीसरे चरण में 3 और 7 नवंबर को यहां वोट डाले जाएंगे। लोक जनशक्ति पार्टी जिले की रुन्नीसैदपुर और सुरसंड विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रही है। 29 रुन्नीसैदपुर सीट से पूर्व विधायक गुड्डी देवी और 26 सुरसंड विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से अमित चौधरी उर्फ माधव चौधरी चुनाव मैदान में हैं।

लोजपा सुप्रीमो चिराग पासवान लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। चुनाव से पहले जहां वे गठबंधन को लेकर चर्चा में रहे वहीं अब चुनावी वादों को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने कहा कि यदि वे सत्ता में आते हैं तो अयोध्या के भगवान श्रीराम मंदिर की तर्ज पर सीतामढ़ी में बनाएंगे माता जानकी मंदिर।

चिराग ने अपने विजन डॉक्युमेंट में भी माता सीता के जन्म स्थान को विश्वपटल पर ले जाने का वादा किया है। कहा है, अयोध्या के तर्ज़ पर माता सीता का मंदिर और उस जगह को विकसित करना है । चिराग ने कहा राम बिना सीता अधुरे हैं। मैं माता सीता का मंदिर निर्माण करूंगा ताकि श्रद्धालु माता सीता और भगवान राम का दर्शन कर सकें । सीतामढ़ी से अयोध्या तक 6 लेन की सड़क बना कर सिया-राम कॉरिडोर बनाने का भी उन्होंने किया है। उनका मानना है कि इससे प्रदेश सरकार का राजस्व भी बढ़ेगा। सीतामढ़ी में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।  

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.