बिहार चुनाव (Bihar Election 2020) के लिए पहले चरण का मतदान 28 अक्टूबर को है. उससे पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) की अगुवाई वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) और राष्ट्रीय जनता दल की अगुवाई वाले महागठबंधन ने तैयारियां तेज कर दी हैं.
इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की अलग-अलग जगहों पर रैली है. एक ओर जहां प्रधानमंत्री मोदी विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में डेहरी ऑन सोन (रोहतास जिला), गया और भागलपुर में तीन रैलियों में राजग के उम्मीदवारों के लिए समर्थन मांगी तो वहीं नवादा के हिसुआ और भागलपुर के कहलगांव में दो रैलियों को संबोधित की.
प्रधानमंत्री के साथ बिहार के सीएम नीतीश कुमार भी रैली में रहे तो वहीं राहुल के साथ पूर्व सीएम तेजस्वी यादव दिखे. वहीं प्रधानमंत्री की इस रैली में भाजपा और राजग समर्थकों को उम्मीद है कि वह लोक जनशक्ति पार्टी के मुखिया चिराग पासवान द्वारा बीते दिनों में किए जा रहे कुछ दावों पर बोल सकते हैं.





Leave a Reply