ओम शांति कॉम्प्लेक्स, मिठनपुरा के निकट इंडियन बैंक, मंडलीय कार्यालय, मुजफ्फरपुर के तत्त्वाधान में चल रहे कार लोन मेले के तीसरे और अंतिम दिन आज गाड़ियों की तीन बड़ी कंपनियाँ मारुति, हुंडई और रेनॉल्ट अपने विभिन्न मॉडल के कारों के साथ उपस्थित थी।
इंडियन बैंक के मंडल प्रमुख श्री चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि त्योहारों के इस मौसम में इंडियन बैंक के द्वारा ग्राहकों के लिए कार लोन पर बेहद आकर्षक ऑफर लाये गए हैं; जिसके तहत कम ब्याज दर, प्रोसेसिंग दरों मे भारी छूट, ऋणों का शीघ्र निस्तारण समेत कई अन्य ऑफर भी शामिल है।
ऋण मेले के अतिम दिन भी लोगों में इस मेले को लेकर भारी उत्साह था और लोग कारों के मॉडल पसंद करने के साथ-साथ टेस्ट ड्राइव की सुविधा भी प्राप्त कर रहे थे।
आरएमपीसी, मुजफ्फरपुर के सहायक महाप्रबंधक श्री रवि कुमार ने औपचारिक रूप से मेले के समापन की घोषणा करते हुये इस मेले में सहभागी सभी कार डीलरों को धन्यवाद देते हुये कहा कि इस मेले के आयोजन का उद्देश्य था कि हम लोगों को अपने बैंक के द्वारा कार लोन पर दी जा रही आकर्षक योजनाओं के बारे में अवगत कराते हुये उन्हें कारों के अलग-अलग मॉडल में से बेहतर चुनने का विकल्प दे सकें और फिर उन्हें शीघ्र ऋण की सुविधा प्राप्त करा सकें, इसमें हम बहुत हद तक सफल हुये हैं और आगे भी इंडियन बैंक ग्राहकों के लिए इस तरह का आयोजन करता रहेगा। उन्होंने आगे बताया कि इस मेले में मुजफ्फरपुर एवं आसपास स्थित अपनी इंडियन बैंक के शाखाओं के शाखा प्रबन्धक भी उपस्थित थे ताकि ग्राहक सीधे शाखा प्रबंधक से संपर्क कर बैंक ऋण की सुविधा प्राप्त कर सकें।
ज्ञात को कि 19 अक्तूबर से प्रारम्भ होकर तीन दिनों तक चले इस मेले में शहर के सभी नामी 11 कार कंपनियों ने डीलरों ने सहभागिता की और मेले को लेकर लोगों में उत्साह और कौतूहल दोनों देखने को मिला ।
भवदीय,
श्री रूपेश नंदन
मुख्य प्रबंधक,
आर0एम0पी0सी0, इंडियन बैंक
मुजफ्फरपुर






Leave a Reply