BIHARBreaking NewsSTATE

कार लोन मेले के दूसरे दिन गाड़ियों की चार बड़ी कंपनियाँ फोर्ड, टाटा, होंडा और महिंद्रा अपने विभिन्न मॉडल के कारों के साथ मौजूद


ओम शांति कॉम्प्लेक्स, मिठनपुरा के निकट इंडियन बैंक, मंडलीय कार्यालय, मुजफ्फरपुर के तत्त्वाधान मे चल रहे कार लोन मेले के दूसरे दिन आज गाड़ियों की चार बड़ी कंपनियाँ फोर्ड, टाटा, होंडा और महिंद्रा अपने विभिन्न मॉडल के कारों के साथ उपस्थित थी।

ज्ञात हो कि त्योहारों के इस मौसम मे इंडियन बैंक ग्राहकों के लिए कार ऋण पर बेहद आकर्षक ऑफर लेकर आई है, जिसमें कम ब्याज दर, प्रोसेसिंग दरों मे भारी छूट, ऋणों का शीघ्र निस्तारण समेत कई और भी ऑफर शामिल है।
ऋण मेले के दूसरे दिन भी लोगों में योजना को लेकर भारी उत्साह था और लोग कारों के मॉडल पसंद करने के साथ-साथ टेस्ट ड्राइव की सुविधा भी प्राप्त कर रहे थे।
इंडियन बैंक के मंडल प्रमुख श्री चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि इस मेले के आयोजन का उद्देश्य यही था कि एक छत के नीचे ग्राहकों को विभिन्न कारों के मॉडल में से अपने लिए बेहतर चुनने तथा उसके साथ बैंक की ओर से आकर्षक ऋण सुविधा पाने अवसर मिल सके और इस मेले के माध्यम से हम इस लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल भी रहे हैं। आरएमपीसी, मुजफ्फरपुर के सहायक महाप्रबंधक श्री रवि कुमार ने कहा कि इस मेले में हमने मुजफ्फरपुर एवं आसपास स्थित अपनी शाखाओं के शाखा प्रबन्धकों को भी आमंत्रित किया है ताकि ग्राहक सीधे शाखा प्रबंधक से संपर्क कर बैंक ऋण की सुविधा प्राप्त कर सकें।
मेले मे कल भी कुछ बड़ी कंपनियों को आमंत्रित किया गया है जिसमें हुंडई और मारुति प्रमुख हैं।भवदीय,

श्री जे0 पी0 यादव
वरिष्ठ प्रबंधक,
अंचल कार्यालय, इंडियन बैंक
मुजफ्फरपुर

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.