फरार वारंटी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल, गायघाट पुलिस की कारवाई
दीपक कुमार। गायघाट
गायघाट ।आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विधानसभा क्षेत्रों में पुलिस काफ़ी सख़्ती बरत रही है। आचार संहिता एवं धारा 144लागू के बाद पुलिस द्वारा छापेमारी लगातार जारी है। शराब बरामदगी एवं उत्पाद उलंघन करने के मामले में लक्ष्मण नगर निवासी रामानंद राय के पुत्र जितेन्द्र राय व शिवदाहा के नवदपुर निवासी जनक पंडित के पुत्र विनय पंडित एक मामले में वर्षों से फरार चल रहे वारंटी को मंगलवार को गायघाट थाना की पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। जिसके बाद से ही वह फरार चल रहा था। कोर्ट से उसके विरुद्ध गि’रफ्तारी वारंट व कुर्की का भी आदेश जारी किया गया था। पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी का मेडिकल जांच कराने के बाद उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। जहां से न्यायालय के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।थानाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार ने बताया कि न्यालय द्वारा लाल वारंट निर्गत किया गया था। जिसकी गि’रफ्तारी की गई है।





Leave a Reply