BIHARBreaking NewsSTATE

गर्व : शहरवासी अरिंजय राज के व्यक्तित्व को फॉर्ब्स इंडिया मैगजीन में मिली जगह, पढ़ें लिखे गए लेख का पुरा विश्लेषण…

देश के प्रतिष्ठित मैगजीन फॉर्ब्स इंडिया में शहरवासी अरिंजय राज की कार्य दक्षता और युवाओं के सर्वांगीण विकास एवं मार्गदर्शन के लिए किए जा रहे उत्कृष्ट सेवा के लिए एक विशेष लेख लिखा गया है। अपने शहर के लिए यह बेहद गर्व की बात है की मुजफ्फरपुर का प्रेरणादायक व्यक्तित्व राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित फॉर्ब्स इंडिया में स्थान पाता है,आइए जानते हैं पूरे लेख के विस्तृत विश्लेषण को।

‘आर्ट ऑफ लिविंग’ एक अंतरराष्ट्रीय स्वयंसेवी संगठन है जो समाज के कई महत्वपूर्ण पहलुओं पर ध्यान केंद्रित करता है जैसे कि बाल शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक एवं आध्यात्मिक रूपांतरण एवं विश्व शांति आदि। 155 से अधिक देशों में काम करने के कारण इस संगठन को काफी लोकप्रियता मिली है। आज यह एक बहुआयामी संगठन है जो हमारे समाज के लोगों को बेहतर जीवन स्तर देने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा है।

अपने शहर यानी कि मुजफ्फरपुर के प्रतिष्ठित शहरवासी अरिंजय राज एक जमीन से जुड़े व्यक्ति हैं और वर्षों से इस बदलाव को सार्थक बनाने में अपना योगदान दे रहे हैं। ‘आर्ट ऑफ लिविंग’ के नेशनल फैकल्टी हैं और वर्षों से भारतीय युवाओं को विपरीत परिस्थितियों में भी सही मार्गदर्शन और सकारात्मक प्रयास से अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रेरित कर रहे हैंl उन्होंने एक लोकप्रिय पुस्तक Being employable का सह-लेखन भी किया है। यह पुस्तक विभिन्न प्रकोष्ठ के विशेषज्ञों के सामूहिक ज्ञान से सिंचित है और सभी सह-लेखक देश के विविध पृष्ठभूमि से आते हैं। अरिंजय राज इसके अलावा और भी विभिन्न माध्यमों से समाज के विभिन्न वर्गों के उत्थान में अपना योगदान देने का काम करते हैं जैसे कि कॉरपोरेट्स में प्रशिक्षण देना, ट्रांसफॉरमेशनल मेंटरशिप के कक्षाओं को संबोधित करना, मोटिवेशनल सभाओं के माध्यम से युवाओं को प्रेरित करना आदि। अरिंजय राज एक कोच भी है जो युवाओं को उनके भविष्य निखारने में मदद कर रहे हैं।

अरिंजय राज ध्यान, योग और पॉजिटिव साइकोलॉजी के क्षेत्र में लगभग 20 से अधिक वर्षों का अनुभव रखते हैं ,ये ‘यूथ लीडरशिप ट्रेनिंग’ कार्यक्रम के राज्य परिषद के सदस्य भी हैं। हॉवर्ड मेडिकल स्कूल से प्रमाणित विशेषज्ञ अरिंजय राज कोरोना काल में तनाव ग्रस्त लोगों की मदद में भी जुटे हैं। इस महामारी के दौरान लोगों को स्वस्थ और तनाव मुक्त रखने के सार्थक प्रयास में जुटे हुए हैं। विभिन्न कॉरपोरेट्स व अन्य स्वरोजगारियों का भी मार्गदर्शन कर उनके व्यापार में वृद्धि की राह दिखा चुके हैं।

इनका लक्ष्य लोगों को शिक्षित करना, युवाओं को प्रेरित करना और जीवन की सफलता तथा पूर्णता के लिए आत्म मूल्यांकन करने हेतु प्रेरित करना है। यही कारण है कि इन्हें विभिन्न सेमिनारों में तथा अन्य कार्यक्रमों में वक्ता के तौर पर आमंत्रित किया जाता है। अरिंजय राज का कहना है कि स्थिति से डरने के बजाय लोगों को अपने व्यक्तित्व और विश्वास को सुधारने पर बल देना चाहिए।

अरिंजय राज यह मानते हैं कि कठिन समय में ही व्यक्ति सबसे बड़ी ताकत हासिल कर सकता है। चुनौतियों को अवसरों में बदलने पर विश्वास रखते हैं तथा प्रयास भी करते हैं। ऐसा करके लोगों को हर तरह से मदद पहुंचाने के मामले में इनके काम की एक लंबी फेहरिस्त काबीज हो चुकी है। उनके अनुसार एक व्यक्ति को रोजाना 7 – 8 घंटे की नींद लेनी चाहिए ताकि वह खुद को ताजा और ऊर्जावान महसूस कर सके। इसके अलावा हमें उन चीजों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए जो हमें ऊर्जा प्रदान करते हैं। ऐसा करने से हम अधिक ऊर्जावान महसूस कर सकते हैं जिससे उत्पादकता पर बड़ा बदलाव देखा जा सकता हअरिंजय राज ने लोगों को उनकी आंतरिक शक्ति और क्षमताओं, उनकी ताकत आदि की खोज करने का प्रयास किया है। इन्हीं कड़ी मेहनत और कार्य दक्षताओं की वजह से अपने शहर के प्रतिष्ठित शहरवासी अरिंजय राज को ‘बिजनेस मिंट नेशनवाइड अवॉर्ड्स 2020’ के लिए नामांकित भी किया गया। उन्हें ‘ट्रांसफॉरमेशनल माइंडसेट कोचिंग’ के उत्कृष्ट योगदान से सम्मानित व पुरस्कृत भी किया जा चुका है। इन्हें प्रतिष्ठित महात्मा गांधी सद्भावना पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है lलोगों को उनके लक्ष्य तक पहुंचाने में मदद करने वाले अरिंजय राज, उनकी कड़ी मेहनत के लिए सराहना के काबिल हैं साथ ही यह हमारे शहर के लिए बेहद गर्व की बात है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.