BIHARBreaking NewsSTATE

भाषण के दौरान टू’टा मंच, देखते ही देखते जमीन पर आ गि’रे नेता जी

वैशाली. बिहार में होने वाले चुनाव (Bihar Election 2020) को लेकर प्रचार का दौर जोर-शोर से चल रहा है. बिहार के विभिन्न जिलों के अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में प्रत्याशी अपने समर्थन में जनसभाओं को संबोधित कर रहे हैं. इस दौरान वैशाली (Vaishali) से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जहां चुनावी सभा को संबोधित करते हुए ही अचानक एक प्रत्याशी मंच से अपने समर्थकों समेत नीचे गि’र गए. घ’टना वैशाली के महनार की है, जहां लोजपा प्रत्याशी इंजीनियर रविंद्र सिंह का मंच उस समय टूट गया, जब वह एक सभा को संबोधित करने के लिए अपने समर्थकों के साथ पहुंचे थे.

इसी दौरान लोजपा प्रत्याशी इंजीनियर रविंद्र सिंह का चुनावी मंच अचानक भरभरा कर टूट गया, जिसके चलते अ’फरा-त’फरी मच गई. इस दौरान मंच टू’टने के कारण कई लोगों को चो’टें आईं. वहीं, लोजपा प्रत्याशी इंजीनियर रविंद्र सिंह बाल-बाल बच गए.


मंच टूटने का यह वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. बताया जाता है कि चुनावी सभा के दौरान आवश्यकता से अधिक लोग मंच पर चढ़ गए, जिसके चलते मंच अचानक टू’ट गया. मंच टू’टते ही वहां भग’दड़ मच गई. इस घट’ना के बाद मंच के नीचे मौजूद लोगों ने प्रत्याशी समेत सभी लोगों को बचाया.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.