BIHARBreaking NewsSTATE

केंद्रीय समिति की बड़ी चे’तावनी, बिहार में चुनाव से हो सकता है कोरोना वि’स्फोट, नहीं फॉलो हो रहा गाइडलाइन

PATNA : बिहार में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. इसले लिए सभी दल के नेता जोर-शोर से प्रचार अभियान में जुटे हुए हैं. हर चुनावी सभा में भीड़ बेलगाम है, न तो मास्क और न ही सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखा जा रहा है. न ही किसी भी चुनावी सभा में कोरोना से जुड़ी गाइडलाइन को फॉलो करते देखा जा रहा है. लेकिन इन सब के बीच केंद्रीय समिति ने बड़ी चेतावनी दी है.

रविवार को केंद्र सरकार की वैज्ञानिकों  की नेशनल सुपरमॉडल समिति ने चेतावनी देते हुए कहा कि बिहार में चुनाव से असामान्य रुप से कोरोना बढ़ सकता है.इस समिति में आईआईटी हैदराबाद और आईआईटी कानपुर सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों के विशेषज्ञ शामिल  हैं.

समिति ने साफ शब्दों में कहा कि बिहार में चुनाव और बंगाल में दुर्गापूजा के दौरान मरीज असामान्य रुप बढ़ सकते हैं. हालांकि सर्दी खत्म होते ही संक्रमण कम होगा. समिति का अनुमान है कि फरवरी में महामारी नगण्य स्तर पर पहुंच जाएगी. तब तक देश में 1.06 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके होंगे.

वहीं पटना की बात करें तो पटना में फिर से कोरोना का ग्राफ चढ़ने लगा है. रविवार को पटना में 316 नए कोरोना संक्रमित मिले, जबकि 7 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई. नए सं’क्रमितों के मिलने के बाद ही पटना में कोरोना सं’क्रमितों की कुल संख्या 32610 हो गई है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.