सीतामढ़ी के सुरसंड थाना क्षेत्र अंतर्गत सुरसंड नगर पंचायत स्थित बाबा गरीब नाथ में दुर्गा पूजा के प्रतिबंध के बाद आम नागरिकों ग्रामीणों और व्यवसायियों ने दुर्गा पूजा नही होने देने के विरुद्ध में गुरुवार को ग्रामीण कर्फ्यू लगाकर नगर पंचायत के अपने अपने तमाम प्रतिष्ठानों को बंद रखा है! और सरकार प्रशासन व चुनाव आयोग के वि’रुद्ध नारे लगाकर किया जा रहे हैं ! ग्रामीणों और व्यवसायियों का कहना है कि नोवेल कोरोना महामारी जैसे माहौल में विधानसभा के चुनाव पर रोक नहीं सकता तो दुर्गा पूजा पर क्यों है रोक! नगर पंचायत के तमाम दुकानों पर पर्ची भी लगाया गया है जिस पर थी पर लिखा हुआ है पूजा का विचार है वोट का बहिष्कार है रैली आपका पूजा से क्यों वै है! चुनाव सभा पंडाल तो पूजा पंडाल से क्यों भाय है! कोरोना तो बहाना है, धार्मिक अनुष्ठान पर निशाना है, दुर्गा पूजा नहीं तो वोट नहीं, इसी तरह तरह-तरह के नगर पंचायत के तमाम दुकानों के पास में पर्चा साटा हुआ है! सोना चांदी व्यवसाई संघ के पदाधिकारी अनिल कुमार सर्राफ, व्यवसाई प्रदीप सर्राफ, रामनाथ गुप्ता, प्रकाश सरावगी, नवीन कुमार कर्ण, जितेंद्र कुमार सर्राफ, कंचन प्रसाद ब्याहुत, सुरेश कुमार, हरि कुमार, अमन कुमार, उक्त व्यवसायियों का कहना है कि दुर्गा पूजा नहीं तो वोट नहीं वोट को ब’हिष्कार करने का भी निर्णय ले लिया ! नगर पंचायत मुख्यालय स्थित नेशनल हाईवे 104 के अंबेडकर टावर चौक,बाबा गरीब नाथ दुर्गा पूजा परिसर के सामने टायर जलाकर याता यात बन्द किया। पर दर्जनों व्यवसाई पहुंचकर जय दुर्गे जय दुर्गे की जयघोष से पूरा भक्ति में वातावरण बना रहा! एक सुर में सभी ने कहा हिन्दू धर्म आस्था पर प्रशासन व चुनाव आयोग व सरकार ने ठेस पहुंचाने का कार्य किया है ! हिंदू धर्म की सबसे बड़ी आस्था दुर्गा पूजा होते हैं दुर्गा पूजा नहीं तो वोट नहीं का खूब नारा भी लगाया! अंबेडकर टावर चौक पर टायर जलाकर यातायात पूरी तरह से प्रभावित कर दिया!ग्रामीणों का कहना है कि दुर्गा पूजा नही होगा तो वोट वहिष्कार के साथ अनिश्चित कालिन सभी प्रतिष्ठान व घर से लोगो नही निकलेंगे! इस दुर्गा कर्फ्यू से सुरसंड नगर पंचायत के चिकित्सक व दवा दुकान को छोड़कर बात बाकी सभी दुकाने बंद रहा ! वही दोपहिया से लेकर विभिन्न तरह के वाहन पर पूरी तरह से आक्रोशित व्यवसायियों ने रोक लगा दिया! जिस कारण आवागमन पूरी तरह से नेशनल हाईवे से लेकर स्टेट हाईवे 87 तक बाधित रहा! जिस कारण यात्रियों को आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा! इस संबंध में सहायक आरक्षी अधीक्षक (एएसपी) प्रमोद कुमार यादव ने बताया सरकार द्वारा दिए गए दुर्गा पूजा को लेकर गाइडलाइन है इसकी सूचना संबंधित लोगों को दे दी गई है! सरकार के दिशा निर्देश और गाइडलाइन के आधार पर ही कार्य करने की बात कही गई!






Leave a Reply